लखनऊ में ‘तिरंगा अवार्ड-2026’ से विभूतियां सम्मानित:वरिष्ठ भाजपा नेता बोले – समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं


लखनऊ में सोमवार को एलायंस सोशल एंड कल्चरल सोसाइटी ने राय उमानाथ बलि प्रेक्षागृह में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई हस्तियों को ‘तिरंगा अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर एस. हलवासिया ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वालों को सम्मानित करना आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि मुरलीधर आहूजा और दिलावर हुसैन ने भी ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरक बताया, जो नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की दिशा देते हैं। इन हस्तियों को तिरंगा अवार्ड से सम्मानित किया गया वर्ष 2026 के तिरंगा अवार्ड से रतन कुमार श्रीवास्तव, डॉ. सलामत खॉन, डॉ. संजीव मोहन, डॉ. अनीता सहगल वसुन्धरा, प्रदीप कौशल श्रीवास्तव, यशपाल सिंह राघव, इरफान अली, सोनी त्रिपाठी, अलंकार रस्तोगी, संतोष प्रकाश, मुश्ताक अहमद, रोहित कुमार मीत और कविता सिंह को सम्मानित किया गया। समाजसेवी जैसे विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल थे सम्मान पाने वालों में डॉक्टर, कलाकार, साहित्यकार, खिलाड़ी और समाजसेवी जैसे विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल थे। सभी ने इस सम्मान को अपने कार्यों के प्रति प्रेरणा बताया और समाज के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प लिया।इस अवसर पर मो. साद सिद्दीकी, सलमान कुरैशी, डॉ. संदीप कुमार गुप्ता, मंजूषा भारती, मुन्ना सिंह यादव, असलम जावेद सिद्दीकी, आर.पी. सिंह और मोहम्मद अशफाक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *