मुस्लिम से BJP नेता बोला-जय श्रीराम कहो, तभी प्रसाद मिलेगा:सिद्धार्थनगर में हंसते हुए 2 पूड़ी-सब्जी के लिए बदसलूकी की


सिद्धार्थनगर में बीजेपी नेता ने भंडारे में भोजन देने से पहले मुस्लिम व्यक्ति से जय श्री राम के नारे लगवाए। मुस्लिम व्यक्ति हाथ में प्लेट लेकर बीजेपी नेता के पास पहुंचा। काउंटर के पीछे खड़े बीजेपी नेता ने कहा- पहले जय श्री राम बोलो, तभी खाना देंगे। मुस्लिम व्यक्ति ने मुस्कुराते हुए जय श्री राम बोला। इसके बाद बीजेपी नेता ने जय श्री कृष्ण भी बोलने को कहा। फिर वह मुस्लिम बुजुर्ग के पत्तल में पूरी और सब्जी परोसते हैं। इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे धार्मिक सौहार्द का उदाहरण बता रहे हैं, जबकि कुछ ने इसे धार्मिक पहचान के आधार पर शर्त रखने का मामला बताया है। मामला भानवपुर ब्लॉक क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… दरअसल, मंगलवार को भानवपुर इलाके में भंडारा आयोजित किया गया था। जिसमें विभिन्न संगठनो और बीजेपी के कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए थे। इसी दौरान मुस्लिम बुजुर्ग को खाना देने से पहले जय श्रीराम बोलने को कहा गया। वीडियो में भानवपुर ब्लॉक के मुख्य प्रतिनिधि बीजेपी नेता लवकुश ओझा प्रसाद भोजन वितरण करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक स्टॉल पर बड़े बर्तनों में भोजन रखा है। कई लोग कतार में खड़े होकर प्रसाद ले रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में प्रसाद परोसने वाला व्यक्ति सामने खड़े सफेद टोपी पहने एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति से ‘जय श्रीराम’ बोलने के लिए कहता है। बुजुर्ग मुस्कुराते हुए उसके शब्द को दोहराते हैं। इसके बाद परोसने वाला व्यक्ति ‘जय श्रीकृष्ण’ और फिर ‘जय श्रीराम’ का जयकारा लगाता है और कहता है कि जय श्रीराम मिलेगा तभी तो प्रसाद मिलेगा। इसके बाद वह बुजुर्ग की पत्तल में पूड़ी और सब्जी परोस देता है। बुजुर्ग प्रसाद लेकर आगे बढ़ जाते हैं। वीडियो में आसपास मौजूद अन्य लोग भी मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं और प्रसाद वितरण का क्रम सामान्य रूप से चलता नजर आ रहा है। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है। एक पक्ष इसे मजाकिया और सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई बातचीत बता रहा है, जबकि दूसरा पक्ष इसे धार्मिक नारे को भोजन से जोड़ने पर आपत्ति जता रहा है। ——————– ये खबर भी पढ़ें… राममंदिर चढ़ावा चोरी- टिन्नू के घर से सोना मिला, गोपाल राव का भतीजा रडार पर; बोरे में लगेज लेकर जाता, फ्लाइट से लौटता था अयोध्या का भव्य राम मंदिर यहां आने वाले चढ़ावे की चोरी को लेकर सुर्खियों में है। 7 जून से शुरू हुए आरोपों के दौर के एक हफ्ते में ही शासन की SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) जांच करने पहुंच गई। पहले दिन 15 जून को करीब 6 घंटे तक मंदिर में रही। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से बात की। इसके अलावा कई स्तर पर जांच की। इससे पहले 5 कर्मचारियों से करीब 2 करोड़ रुपए कैश, 1 कार और 3 आईफोन बरामद किए गए हैं। इसके अलावा भी 2 बड़े खुलासे हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *