एसडीओ अलीगढ़ का निलंबन आदेश रद्द:हाईकोर्ट ने दी राहत, 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अनुराग पांडेय एसडीओ बिजली विभाग अलीगढ़ के निलंबन आदेश को रद्द करते हुए विभागीय जांच पूरी करने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह तथा न्यायमूर्ति अरुण कुमार की खंडपीठ ने 19 फरवरी 2026 के निलंबन आदेश को निरस्त कर दिया। आरोप गंभीर न हों तो हस्तक्षेप खंडपीठ ने स्पष्ट किया…

Read More

जनगणना ड्यूटी में लग सकते हैं एलआईसी कर्मचारियों:हाईकोर्ट का फैसला : व्यावसायिक प्रतिष्ठान के दायरे, पर्यवेक्षक बन सकते हैं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में साफ किया है कि भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों को जनगणना ड्यूटी पर लगाया जा सकता है। कोर्ट ने कहा कि एलआईसी व्यावसायिक प्रतिष्ठान के दायरे में आता है और इसके कर्मचारियों को प्रगणक या पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त करना पूरी तरह कानूनी है। यह आदेश…

Read More

अधिवक्ता को पहले टक्कर मारी, फिर बैक गियर डालकर कुचला:भाई बोला, सफारी में फंसाकर ड्राइवर 30 मीटर घसीट ले गया

प्रयागराज में दो दिन पहले सफारी की टक्कर से हाईकोर्ट के अधिवक्ता धर्मेंद्र यादव (32) की मौत के मामले में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। भाई संजय यादव का कहना है कि धर्मेंद्र को पहले टक्कर मारी गई। इसके बाद बैक गियर डालकर सफारी से कुचला गया। यही नहीं सफारी के अगले हिस्से में…

Read More

आंबेडकर विवि में बीएड अंक चार्ट में हेराफेरी:5 लाख लेकर पेज बदलने का आरोप, प्रधान सहायक निलंबित, कुलसचिव ने रिकॉर्ड सील कर जांच समिति गठित की

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बीएड अंक चार्ट में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीएड सत्र 2008-09 के मूल चार्ट के पेज बदलकर एक अभ्यर्थी को लाभ पहुंचाने के आरोप में प्रधान सहायक एवं सत्यापन इंचार्ज शिव सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कुलसचिव अजय मिश्रा ने सभी संबंधित…

Read More

LDA ने फिर खोली प्रीमियम फ्लैटों की बुकिंग::ऐशबाग स्क्वायर के 276 और पार्क व्यू अपार्टमेंट के 118 फ्लैट उपलब्ध, 30 जून तक आवेदन

प्रीमियम आवास की तलाश कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने ऐशबाग स्क्वायर और पार्क व्यू अपार्टमेंट परियोजनाओं के शेष फ्लैटों के लिए दोबारा पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक आवेदक 1 जून से 30 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एलडीए के अनुसार, ऐशबाग…

Read More

प्रयागराज में आरटीआई संगोष्ठी, राज्य सूचना आयुक्त बोले:समय पर सूचना दें, पारदर्शिता बढ़ेगी; अधिकारियों की जिम्मेदारी

प्रयागराज में सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के प्रभावी क्रियान्वयन और विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी सोमवार को जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा अभियान, मम्फोर्डगंज स्थित सरस्वती सभागार में हुई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। राज्य सूचना आयुक्त उत्तर…

Read More

50 हजार का इनामी अपहरण का आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार:डेढ़ साल से था फरार, संपत्ति कुर्क की जा चुकी है

लखनऊ में फिरौती के लिए अपहरण के मामले में डेढ़ साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपए के इनामी आरोपी को स्वाट/सर्विलांस टीम और चिनहट पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत ने मफरूर घोषित किया जा चुका था और उसकी संपत्ति भी कुर्क की गई थी। एडीसीपी क्राइम क्राइम किरण…

Read More

अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह रिटायर हुए:मिर्जापुर में विदाई समारोह हुआ, कार्यकुशलता और सौम्य व्यवहार की सराहना की गई

मिर्जापुर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अजय कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी कार्यकुशलता, सौम्य व्यवहार और प्रशासनिक दक्षता को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। अजय कुमार सिंह हाल ही में शासकीय सेवा से…

Read More

अयोध्या की सभी तहसीलों में ग्राम चौपाल का आयोजन:डीएम-एसडीएम ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारी भी रहे मौजूद

अयोध्या में ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार शाम जनपद की सभी तहसीलों में ग्राम चौपालों का आयोजन किया गया। इन चौपालों में ग्रामीणों की शिकायतें सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी…

Read More

सेटबैक के विरोध में महिलाओं का धरना जारी:मेरठ में श्रीराम कथा, भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा पाठ कर घर बचाने की लगाई गुहार

मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेक्टर 2 और सेक्टर-3 व 4 के चौराहे पर सेटबैक कार्रवाई के विरोध में महिलाओं का धरना सोमवार को भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने श्रीराम कथा का पाठ, भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर अपने घरों को बचाने की प्रार्थना की। धरने पर बैठी महिलाओं का कहना है…

Read More