![]()
आगरा के एक सितारा होटल में अजीब मामला सामने आया है। जहां एक ग्राहक अपने साथियों के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद बिना बिल चुकाए ही फरार हो गया। अब होटल प्रबंधन की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है।
घटना 7 मई की रात की बताई जा रही है। होटल प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि असद खान नाम के व्यक्ति ने 5 मई को ही रेस्टोरेंट में कॉल कर 7 मई की रात के लिए टेबल बुक कराई थी। तय समय पर वे अपने तीन अन्य साथियों के साथ रात करीब 9:43 बजे रेस्टोरेंट पहुंचे। चारों ने आराम से बैठकर खाना ऑर्डर किया और देर तक भोजन का आनंद लिया।
खाने के बाद सभी लोग रेस्टोरेंट से बाहर निकले और सीधे होटल की पार्किंग की ओर चले गए। कुछ देर बाद असद खान दोबारा रेस्टोरेंट के बाहर आए और “धूम्रपान करने” का बहाना बनाकर वहां से पैदल ही निकल गए। इसके बाद वे वापस नहीं लौटे। उनके साथ आए अन्य लोग भी पहले ही मौके से जा चुके थे। बताया जा रहा है कि वे MP07 CD 5307 नंबर की सफेद मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार से आए थे, जो किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है।
रेस्टोरेंट प्रबंधन के अनुसार, कुल बिल 41,477 रुपये बना था, जिसका भुगतान नहीं किया गया। प्रबंधन ने कई बार आरोपी के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अब होटल प्रबंधन की ओर से थाना ताजगंज में एफआइआर दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
5 स्टार होटल में खाना खाकर भाग गए लोग:टेबल बुक कराई, 41 हजार का खाना खाने के बाद चुपके से निकल गए