Bulandshahr Smart Meter Mega Camp: Swift Solutions May-June 2026

पुनीत कुमार शर्मा | बुलंदशहर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बुलंदशहर में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) ने स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए जनपद में विशेष मेगा कैंप आयोजित करने की घोषणा की है। ये कैंप 15 मई 2026 से 30 जून 2026 तक अधिशासी अभियंता एवं उपखंड अधिकारी कार्यालयों पर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लगाए जाएंगे।

बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर संजीव कुमार ने बताया कि प्रबंध निदेशक (एमडी) के आदेश पर इन कैंपों में स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, गलत बिजली बिलों का संशोधन, बिल रिवीजन, 1912 शिकायत पंजीकरण एवं समाधान, मोबाइल नंबर अपडेट और यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के उपयोग और उसके लाभों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।

विभाग ने उन उपभोक्ताओं से विशेष अपील की है जिनके मोबाइल नंबर अपडेट नहीं हैं या गलत दर्ज हैं। उनसे अनुरोध किया गया है कि वे कैंप में पहुंचकर अपना सही मोबाइल नंबर दर्ज कराएं ताकि उन्हें समय पर बिजली बिल और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त हो सकें।

पीवीवीएनएल ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को 30 अप्रैल 2026 तक के बकाये के भुगतान के लिए 10 किस्तों की सुविधा देने का निर्णय लिया है। वहीं, अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को भी बकाया भुगतान के लिए तीन किस्तों (40%, 30% और 30%) में भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

बिजली विभाग ने जनपद के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन कैंपों में पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाएं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *