![]()
शाहजहांपुर में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने पहुंचे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के BSA जय शंकर श्रीवास्तव ने पैर छुए। इसका 11 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि मंत्री के कार से उतरते ही बीएसए उनके पास पहुंचते हैं। बीएसए पहले नमस्ते करते हैं, फिर झुककर पैर छूते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद मंत्री के साथ बीएसए कार्यक्रम में चले जाते हैं। बीएसए का कहना है मंत्री सुरेश खन्ना पिता तुल्य हैं। व्यक्तिगत रूप से मिलने पर वह पैर छू लेते हैं। मेरा राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। वह कार्यक्रम देखने वहां गए थे। मामला शनिवार शाम करीब 7:30 बजे का है। कार से उतरते ही पैर छूने पहुंचे BSA स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार सुबह 10 बजे कैंट स्थित शहीद संग्रहालय में झंडारोहण कार्यक्रम था। इसमें प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में वित्त मंत्री के पहुंचने का अधिकारी और अन्य लोग इंतजार कर रहे थे। कार्यक्रम में जैसे ही वित्त मंत्री सुरेश खन्ना पहुंचे और अपनी कार से नीचे उतरे, उसी समय बीएसए जय शंकर श्रीवास्तव मंत्री के पास पहुंच गए। उन्होंने मंत्री का पहले हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इसके तुरंत बाद झुककर मंत्री के पैर छू लिए। मंत्री के साथ कार्यक्रम स्थल तक चले पैर छूने के बाद बीएसए मंत्री सुरेश खन्ना के साथ कार्यक्रम स्थल की ओर जाते दिखाई दिए। इस दौरान वहां मौजूद कुछ बच्चों को किनारे करने के लिए उन्होंने हाथ भी फैलाया। इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि 11 सेकेंड के वीडियो में मंत्री और बीएसए के साथ जाने के बाद का विजुअल रिकॉर्ड नहीं हो सका। BSA बोले- इसमें कोई बड़ी बात नहीं वीडियो सामने आने के बाद जब बीएसए जय शंकर श्रीवास्तव से पैर छूने को लेकर बात की गई तो उन्होंने इसे सामान्य व्यवहार बताया। उन्होंने कहा- वित्त मंत्री उनके पिता तुल्य और वरिष्ठ हैं। व्यक्तिगत रूप से मिलने पर वह पैर छू लेते हैं। उन्होंने कहा- उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है और वे शिक्षा विभाग में हैं। ‘कार्यक्रम मेरा नहीं था, देखने पहुंचा था’ बीएसए ने कहा – कैंट क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम उनका निजी कार्यक्रम नहीं था। उन्होंने अपने कार्यालय में पहले ध्वजारोहण किया था। इसके बाद वह यह देखने के लिए शहीद संग्रहालय पहुंच गए कि वहां क्या कार्यक्रम हो रहा है। इसी दौरान वित्त मंत्री वहां पहुंचे और उन्होंने उन्हें रिसीव किया। ‘ड्यूटी के दौरान ऐसा नहीं करता’ बीएसए ने कहा- जब वह ड्यूटी पर रहते हैं या उनका अपना कोई आधिकारिक कार्यक्रम होता है, तब वह इस तरह से व्यवहार नहीं करते। व्यक्तिगत मुलाकात के दौरान पैर छूना उनके लिए सामान्य बात है। ————————– यह खबर भी पढ़ें… अखिलेश यादव को मंत्री असीम अरुण का जवाब, कहा- कन्नौज में कब्रिस्तान की दीवारें बनाने के अलावा क्या किया कन्नौज में शनिवार दोपहर यूपी के मंत्री असीम अरुण ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- अखिलेश यादव ने कन्नौज में कब्रिस्तानों की दीवारें बनवाने के अलावा किया ही क्या है? अगर उन्होंने कोई और काम कराया है तो सबको बताएं। मंत्री ने कहा कि उनके कार्यकाल में कन्नौज में हुए विकास कार्यों का लेखाजोखा एक किताब में तैयार किया गया है। मैं यह किताब अखिलेश यादव को पोस्ट से भेज रहा हूं। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
BSA ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के पैर छुए, VIDEO:बोले- वह मेरे पिता तुल्य हैं, मेरा राजनीति से कोई लेना-देना नहीं