![]()
लखनऊ के सरोजनीनगर में बुधवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, शाम करीब सात बजे चिल्लावां निवासी कुर्बान अली अपनी बाइक से दो महिलाओं के साथ शहीद पथ की सर्विस रोड पर गलत दिशा से बेहसा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बेहसा गांव की तरफ से आ रहे अमौसी के हिंदूखेड़ा निवासी शटरिंग कामगार विकास (23), विमल (26) और प्रदीप (25) की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में कुर्बान अली और विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। कुर्बान की बाइक पर बैठी एक महिला और दूसरी बाइक पर सवार विमल व प्रदीप को भी चोटें आईं। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
Source link
सरोजनीनगर में दो बाइकों की टक्कर, 5 लोग घायल:एक महिला समेत सभी घाय लोकबंधु अस्पताल में भर्ती