![]()
देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम करीब 6 बजे घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती से लाठी-डंडे से मारपीट कर दी। इसमें उसके सिर में चोट लगी है। युवती की मां ने थाने में तहरीर देकर दो नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान उसकी बेटी के दो मोबाइल फोन छीन लिए गए। बाजार गई थी मां, घर पर अकेली थी बेटी युवती की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार शाम करीब 6 बजे वह रामलक्षन बाजार सब्जी खरीदने गई थीं। उस समय उनकी बेटी घर पर अकेली थी और खाना बना रही थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी घर में घुस आए और युवती के साथ अभद्रता करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर लाठी-डंडे से पीटा महिला के मुताबिक बेटी ने आरोपियों का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। लाठी-डंडे से हमला करने पर युवती के सिर में चोट लगी। आरोप है कि घटना के दौरान जितेंद्र निषाद युवती के दो मोबाइल फोन लेकर वहां से चला गया। मां ने थाने में दी तहरीर घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने युवती का इलाज कराया। इसके बाद उसकी मां ने गौरीबाजार थाने में तहरीर देकर मामले की जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस बोली- तहरीर मिली, जांच के बाद होगी कार्रवाई थानेदार मृत्युंजय राय ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
घर में घुसकर रेप की कोशिश, विरोध पर पीटा:आरोपी ने मोबाइल भी छीना; मां की शिकायत पर 5 लोगों पर केस दर्ज