नई दिल्ली3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दिल्ली में लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगातार दूसरे साल राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल नहीं हुए।
इस पर भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बनने के योग्य नहीं हैं। राहुल गांधी की सोच ‘दिमागी नक्सल’ इकोसिस्टम जैसी है।
भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने X पर लिखा- राहुल गांधी लाल किले पर मौजूद रहने से बचते हैं। क्या कोई देशभक्त नेता प्रतिपक्ष या सार्वजनिक पद पर बैठा व्यक्ति जानबूझकर ऐसा कर सकता है?
भंडारी ने आरोप लगाया कि गांधी का समारोह में नहीं आने का फैसला वंदे मातरम के प्रति उनकी नफरत दिखाता है।
खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।
