![]()
ध्वनि प्रदूषण के बढ़ते प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ‘घर सुलतानपुर फाउंडेशन’ की टीम ने एन.आई. कॉलेज में अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने विद्यार्थियों को तेज ध्वनि और डीजे के हानिकारक वाइब्रेशन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि अत्यधिक तेज आवाज बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों के स्वास्थ्य व मानसिक शांति पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। उन्होंने सामाजिक आयोजनों में ध्वनि नियंत्रित रखने की अपील करते हुए स्पष्ट किया कि यह अभियान किसी धर्म या परंपरा के विरोध में नहीं, बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए है। संस्था ने “शांति ही शक्ति है” का संदेश देते हुए विद्यार्थियों से अपने परिवार और समाज को भी जागरूक करने का आह्वान किया। इसी अभियान के तहत 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) को शाम 4 बजे शहर के तिकोनिया पार्क से एक शांति मार्च निकाला जाएगा। जागरूकता कार्यक्रम में फाउंडेशन के सचिन सिंह, आकाश रंजन और राघवेंद्र प्रताप सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Source link
ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ अभियान:'घर सुलतानपुर फाउंडेशन' ने विद्यार्थियों को किया जागरूक; 2 को निकलेगा शांति मार्च