![]()
बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के देवी का नंगला गांव के पास मंगलवार को एक हादसा हो गया। यहां सांड से टकराने के बाद बाइक बेकाबू हो गई और चालक की मौत हो गई। 45 साल के मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी डिबाई ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें वहां मृत बताया। पुलिस को मंगलवार को पीआरवी पर इवेंट संख्या 0492 के जरिए इस हादसे की खबर मिली थी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि बाइक अनूपशहर से अलीगढ़ की तरफ जा रही थी। देवी का नंगला गांव के पास अचानक सामने आए सांड से बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक बेकाबू होकर सड़क पर गिर गई और चालक मनोज कुमार गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायल मनोज कुमार पुत्र रामकिशोर शर्मा, निवासी समसपुर, थाना छतारी, बुलंदशहर को एंबुलेंस से तुरंत सीएचसी डिबाई पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनोज की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Source link
बुलंदशहर में सांड से टकराई बाइक, चालक की मौत:अलीगढ़ जाते समय हादसा, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा