Bihar Teacher Vacancy Protest LIVE Photos Update; TRE-4 Candidates

पटना8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पटना में शुक्रवार को TRE-4 कैंडिडेट्स पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। कैंडिडेट्स को सड़कों पर दौड़ा-दौड़कर पीटा गया। इस दौरान कई के सिर फटे हैं। महिला कैंडिडेट को पुलिस वालों ने पैरों से कुचला। कैंडिडेट्स ने कहा, हम आने वाले भविष्य के टीचर हैं। ये लोग हमें गुंडा समझ कर पीट रहे हैं।

लाठीचार्ज के बाद सड़कों पर कैंडिडेट्स की चप्पलें बिखरी दिखीं। एक कैंडिडेट के कपड़े सीने तक खून से सने थे।

आज सुबह 10 बजे कैंडिडेट्स वैकेंसी जारी करने की मांग को लेकर पटना कॉलेज से निकले थे। अभ्यर्थी BPSC ऑफिस तक मार्च निकाल रहे थे।

पुलिस ने JP गोलंबर पर सभी को बैरिकेडिंग कर के रोका था। इसके बाद लाठीचार्ज किया गया। इस प्रदर्शन में करीब 5 हजार कैंडिडेट्स शामिल हुए थे।

सबसे पहले लाठीचार्ज की तस्वीरें…

कैंडिडेट को लाठियों से पीटती पुलिस।

कैंडिडेट को लाठियों से पीटती पुलिस।

महिला कैंडिडेट को पुलिस वालों ने पैरों से कुचला।

महिला कैंडिडेट को पुलिस वालों ने पैरों से कुचला।

पुलिस ने महिला कैंडिड्टेस पर भी लाठियां बरसाईं।

पुलिस ने महिला कैंडिड्टेस पर भी लाठियां बरसाईं।

कैंडिडेट्स को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटती पटना पुलिस।

कैंडिडेट्स को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटती पटना पुलिस।

पुलिस के लाठीचार्ज में एक कैंडिडेट का सिर फट गया।

पुलिस के लाठीचार्ज में एक कैंडिडेट का सिर फट गया।

लाठीचार्ज के बाद सड़क पर बिखरे कैंडिडेट्स के जूते-चप्पल।

लाठीचार्ज के बाद सड़क पर बिखरे कैंडिडेट्स के जूते-चप्पल।

लाठीचार्ज के बाद अभ्यर्थियों ने कपड़े उतार कर प्रदर्शन किया।

लाठीचार्ज के बाद अभ्यर्थियों ने कपड़े उतार कर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन से जुड़े हाईलाइट्स

  • कैंड्‌डेट्स सुबह 10 बजे पटना कॉलेज से BPSC ऑफिस के लिए निकले थे।
  • 11.30 बजे पुलिस ने कैंडिडेट्स को JP गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका।
  • 1 बजे पुलिस ने 3 बसों से लाठियां मंगवाईं। वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले पहुंचे।
  • 1 घंटे कैंडिडेट्स JP गोलंबर पर प्रदर्शन करते रहे, बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की।
  • 2 बजे पुलिस ने कैंडिडेटिस पर लाठीचार्ज कर दिया। कई के सिर फटे हैं।

वाटर कैनन बुलाई, लेकिन सीधे लाठीचार्ज कर दिया

लाठीचार्ज से पहले पुलिस ने कैंडिडेट्स को JP गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। कैंडिडेट्स बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। इस दौरान 3 बसों से लाठियां मंगवाई गईं।

वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले भी मंगवाए गए थे, लेकिन इन सबका इस्तेमाल किए बिना ही पुलिस ने सीधे लाठीचार्ज कर दिया।

छात्रों को रोकने के लिए वाटर कैनन मंगवाई गई थी।

छात्रों को रोकने के लिए वाटर कैनन मंगवाई गई थी।

छात्रा नेता दिलीप तिरंगा लहराकर अभ्यर्थियों का साथ नारेबाजी करते हुए।

छात्रा नेता दिलीप तिरंगा लहराकर अभ्यर्थियों का साथ नारेबाजी करते हुए।

लगभग 5 हजार कैंडिडेट्स आज प्रदर्शन में शामिल हुए थे।

लगभग 5 हजार कैंडिडेट्स आज प्रदर्शन में शामिल हुए थे।

अब जानिए ये प्रदर्शन क्यों हो रहा है

छात्र नेता दिलीप का कहना है कि, अभ्यर्थियों को बरगलाया जा रहा है। BPSC परीक्षा नियंत्रक ने 16 अप्रैल को एक पॉडकास्ट में दावा किया था कि TRE-4 का विज्ञापन तीन-चार दिनों में जारी कर दिया जाएगा और 25-26 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अब 8 मई हो चुकी है और अभी तक विज्ञापन जारी नहीं किया गया है।

इधर, अभ्यर्थियों का कहना है कि, हमलोग जमीन गिरवी रखकर तैयारी कर रहे हैं, लेकिन सरकार धोखा दे रही है। नए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी को जल्द इस पर एक्शन लेना चाहिए।

नए शिक्षा मंत्री बोले- जल्द समस्या दूर करेंगे

शिक्षा मंत्री का पदभार संभालने के बाद मिथिलेश तिवारी ने कहा, हम सबको मिलकर बिहार को बदलना है। जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं उनकी समस्या का जल्द सामाधान किया जाएगा।

हम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठेंगे और समस्याओं का हल निकालेंगे। हम सभी मिलकर बिहार को आगे बढ़ाएंगे। मैं शिक्षा मंत्री जरूर हूं, लेकिन बिहार को आगे बढ़ाने का काम हर बिहारी का है।

समस्या आज है तो हल भी आज ही निकलेगा। हम कल पर किसी काम को नहीं टालेंगे। बिहार के लोग मुझे सुझाव दें, कैसे हम शिक्षा को और बेहतर कर सकते हैं।

46,595 पदों पर आएगा नोटिफिकेशन

TRE-4 के तहत कुल 46,595 पदों पर भर्ती की जाएगी। बिहार लोक सेवा आयोग को इसके लिए स्वीकृति पिछले फरवरी महीने में ही मिल चुकी थी। जिसे शिक्षा विभाग की ओर से वापस ले लिया गया और इसे वार्षिक कैलेंडर में भी शामिल कर लिया गया है।

संभावित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी, जबकि रिजल्ट नवंबर 2026 में जारी होने की संभावना है। हालांकि अब तक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी बनी हुई है।

पहली बार लागू होगी डोमिसाइल नीति

TRE-4 भर्ती में पहली बार डोमिसाइल नीति लागू की जाएगी। कक्षा 1 से 12 तक शिक्षकों की नियुक्ति के साथ-साथ SC-ST और पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में भी शिक्षक और प्रधानाध्यापक पदों पर भर्ती होगी। सभी पदों के लिए आयोग जल्द संयुक्त विज्ञापन जारी करेगा, जिसके बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

राज्य में शिक्षकों की वर्तमान स्थिति

फिलहाल बिहार में करीब 6 लाख शिक्षक हैं। पिछले 2 सालों में TRE-1, TRE-2 और TRE-3 के माध्यम से लगभग 2.27 लाख शिक्षकों की भर्ती की जा चुकी है। इसके अलावा करीब 3 लाख नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा पास कर राज्यकर्मी बन चुके हैं।

TRE-4 अभ्यर्थियों के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गांधी मैदान के जेपी गोलंबर से अपडेट दे रहे हैं रिपोर्टर हर्ष

पिछले 3 घंटों से TRE-4 कैंडिडेट्स का प्रदर्शन चल रहा है। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भगाने की कोशिश की, लेकिन अब भी अभ्यर्थी डंटे हुए हैं।

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कैंडिडेट्स ने कपड़े उतार कर प्रदर्शन शुरू किया

TRE-4 कैंडिडेट्स पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद जेपी गोलंबर के पास कैंडिडेट्स कपड़े उतार कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सम्राट सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लड़की बोली- पुलिस ने पैर से कुचला, घसीटने लगे

पुलिस वालों ने जिस महिला कैंडिडेट को पैर से कुचला उसने बताया, हम लोगों की किसी से लड़ाई नहीं है। हम लोग पीछे थे। पुलिस को हम लोगों को टच नहीं करना चाहिए था। पुलिस वालों ने मुझे सिर पर मारा है। मेरे सिर में तेज दर्द हो रहा है। साथियों ने मुझे उठाया। पुलिस वाले मुझे घसीटने लगे।

08:36 AM8 मई 2026

  • कॉपी लिंक

JP गोलंबर को क्लियर करवाया जा रहा है

लाठीचार्ज के बाद पुलिस JP गोलंबर को क्लियर करवा रही है। सभी कैंडिडेट्स को वहां से हटाया जा रहा है।

08:10 AM8 मई 2026

  • कॉपी लिंक

कैंडिडेट बोला- रावण की तरह काम कर रही सरकार

कुमार गौरव ने कहा, सम्राट सरकार रावण की तरह काम कर रही है। हम लोगों को बहुत बेरहमी से मारा गया है। एक छात्र का पैर टूट गया है। वैकेंसी नहीं निकाल रहे हैं। झूठ बोल रहे हैं।

08:04 AM8 मई 2026

  • कॉपी लिंक

लाठीचार्ज पर अपडेट दे रहे हैं हर्षवर्धन

08:00 AM8 मई 2026

  • कॉपी लिंक

सड़क पर बिखरे अभ्यर्थियों के जूत-चप्पल

लाठीचार्ज के बाद अभ्यर्थियों के जूते-चप्पल सड़क पर बिखर गए। लाठी चार्ज के दौरान एक छात्र का सिर फट गया।

07:58 AM8 मई 2026

  • कॉपी लिंक

TRE-4 अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज

TRE_4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज किया है।

07:57 AM8 मई 2026

  • कॉपी लिंक

TRE_4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज

07:44 AM8 मई 2026

  • कॉपी लिंक

जेपी गोलंबर से अपडेट दे रहे हैं रिपोर्टर हर्ष वर्धन

अभ्यर्थियों को जेपी गोलंबर पर रोकने के लिए बैरिकेडिंग के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है।

07:43 AM8 मई 2026

  • कॉपी लिंक

शिक्षा मंत्री बोले- TRE-4 अभ्यर्थी की समस्या जल्द दूर होगी

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि, हम सब मिलकर हर समस्या को दूर करेंगे। मैं किसी भी काम को कल पर नहीं टालता। समस्या आज है तो सामाधान भी आज ही होगा।

07:25 AM8 मई 2026

  • कॉपी लिंक

वाटर कैनन क ीगाड़ी मंगवाई गई

अभ्यर्थियों को रोकने के लिए पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर कर दी है। वाटर कैनन भी मंगवाई गई है। पुलिस की कोशिश है कि छात्रों के मार्च को यहीं रोक दिया जाए।

07:16 AM8 मई 2026

  • कॉपी लिंक

जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग की गई, SSP भी पहुंचे

अभ्यर्थियों को रोकने के लिए जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर दी गई है भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती है। लाठी डंडे लेकर तमाम पुलिस कर्मी खड़े हैं। वाटर कैनन की गाड़ी, रायट कंट्रोल वाहन मौजूद है। SSP कार्तिकेय शर्मा खुद मौके पर पहुंचे हैं।

06:53 AM8 मई 2026

  • कॉपी लिंक

अभ्यर्थी बोले- अब सहा नहीं जाता

अभ्यर्थियों ने हाथ में तख्ती ले रखी है। जिस पर लिखा है कि, किताबों के पन्नों पर अब आंसू गिरने लगे हैं, कामयाबी के सपने अब बोझ से घिरने लगे हैं। लोग पूछते हैं क्या हुआ TRE-4 का। हम हंस के कह देते हैं, बस हम धीरे-धीरे मरने लगे हैं। अब और नहीं सहा जाता

06:52 AM8 मई 2026

  • कॉपी लिंक

सड़क पर नारेबाजी कर रहे हैं अभ्यर्थी

अभ्यर्थियों का मार्च पटना कॉलेज से भिखना पहाड़ी पहुंच गया है। मार्च का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता दिलीप तिरंगा लेकर नारेबाजी कर रहे हैं।

06:45 AM8 मई 2026

  • कॉपी लिंक

TRE 4 में भी प्री मैंस और इंटरव्यू का विरोध

अभ्यर्थियों ने कहा कि बीपीएससी ने कहा है कि अब TRE 4 में भी प्री मैंस और इंटरव्यू होगा। इसका हम विरोध करते है। अधिकारी थोड़ी न बनेंगे 40 हजार सिर्फ वेतन मिलेगा, पीसीएस अधिकारी वाली सुविधा नहीं मिलेगी। तो अधिकारी जैसा परीक्षा क्यों होगा।

06:33 AM8 मई 2026

  • कॉपी लिंक

शशि शरण को पटना पुलिस ने डिटेन किया है

TRE 4 के प्रदर्शन से पहले ही शशि शरण सर को पुलिस ने डिटेन कर लिया है। यह लगातार वैकेंसी जारी करने की मांग कर रहे है। यह जानकारी उनके पेज से दी गई है।

06:18 AM8 मई 2026

  • कॉपी लिंक

हाथ में तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी

TRE-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर आज पटना की सड़कों पर एक बार फिर से अभ्यर्थी मार्च करने उतरे हैं। इनके हाथों में तिरंगा है। अभ्यर्थियों का कहना है कि, नई सरकार को तेजी से काम करने चाहिए।

06:10 AM8 मई 2026

  • कॉपी लिंक

अभ्यर्थी बोले- जल्द विज्ञापन जारी किया जाए

TRE-4 कैंडिडेट्स पटना कॉलेज से BPSC दफ्तर तक मार्च निकालेंगे। इस प्रदर्शन का नेतृत्व छात्र नेता दिलीप कर रहे हैं।

06:07 AM8 मई 2026

  • कॉपी लिंक

5 हजार स्टूडेंट्स सड़क पर उतरे

BPSC TRE 4 की वैकेंसी को लेकर करीब 5 हजार छात्र पटना कॉलेज से निकल चुके हैं। छात्रों का आरोप है कि सरकार झूठा आश्वासन दे रही है

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.