मुंबई29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

2025 में हुई AGM बैठक की तस्वीर। 2026 में 95वीं बैठक होगी।
BCCI की सालाना आम बैठक (AGM) मुंबई में 18 सितंबर को होगी। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि बैठक में IPL काउंसिल के 2 पदों पर चुनाव होंगे। इनमें से एक पद IPL चेयरमैन का है।
अरुण धूमल अभी IPL के चेयरमैन हैं। बैठक में अंडमान-निकोबार क्रिकेट संघ को एसोसिएट सदस्यता देने पर भी फैसला होगा।

आवेदन का नोटिस जारी, 31 अगस्त आखिरी तारीख
BCCI के चुनाव अधिकारी एके ज्योति ने मंगलवार को चुनाव का नोटिस जारी किया। नोटिस में कहा गया- BCCI के फुल मेंबर्स अपने प्रतिनिधियों के नाम इलेक्शन लिस्ट में शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।’
आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त है। वोटिंग के लिए उम्मीदवारों के नाम 11 सितंबर को घोषित किए जाएंगे।
इसके अलावा BCCI लोकपाल और एथिक्स ऑफिसर की नियुक्ति भी AGM के एजेंडे में शामिल है।
BCCI के एसोसिएट सदस्य को वोट देने का अधिकार नहीं
AGM के एजेंडे में अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के क्रिकेट संघ को एसोसिएट सदस्यता देने का प्रस्ताव शामिल है। BCCI की एपेक्स काउंसिल ने जून में हुई अपनी पिछली बैठक में भी अंडमान-निकोबार की सदस्यता पर चर्चा की थी। BCCI के एसोसिएट सदस्य को वोट देने का अधिकार नहीं होता।

पिछले साल बेंगलुरु में SPS अकादमी क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए अंडमान-निकोबार क्रिकेट संघ ने टीम भेजी थी।
—————————-
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
गावस्कर ने मैकॉय की पिच पर सवाल उठाए:ICC पर दोहरे मापदंड का आरोप; 2 दिन में खत्म हो गया था टेस्ट

पूर्व भारतीय ओपनर सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया के मैकॉय की पिच पर सवाल उठाए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने इस मामले पर ICC पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें…
