Amethi Schools Timings Change | Class 1-8 Shifted Due To Heat

अखिलेश कुमार सोनी | अमेठी जिला5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेठी में भीषण गर्मी के मद्देनजर कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संजय तिवारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आज से सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे, जिससे बच्चों को लू से राहत मिलेगी।

इस आदेश के तहत जिले के परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्डों से संचालित नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय प्रभावित होंगे। यह नया समय तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

अमेठी में लगातार भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, क्योंकि दोपहर की तेज धूप में उनके बीमार पड़ने की आशंका बनी रहती थी। अभिभावक भी लंबे समय से स्कूलों के समय में बदलाव की मांग कर रहे थे।

बीएसए संजय तिवारी ने सभी प्रधानाचार्यों और खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि लापरवाही बरतने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बीएसए ने कहा कि भीषण गर्मी में बच्चों का स्वास्थ्य सर्वोपरि है। स्कूलों को बच्चों के लिए पीने के पानी और ओआरएस की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *