Palwal Kickboxer Murder Case | Gaurav Tanwar Death Poison Allegation

पलवर जिले के पृथला गांव का रहने वाला गौरव किस बॉक्सर था। वह कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका था। उसने कई पदक भी जीते थे।

हरियाणा के पलवल जिले में 21 साल के किक बॉक्सर गौरव तंवर की हत्या कर दी गई। परिवार के मुताबिक, बेटा कंप्यूटर क्लास जाने की कहकर घर से निकला था। जब लौटा तो उल्टियां करने लगा। मां के पूछने पर बताया कि दो दोस्तों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिलाया

.

हालत बिगड़ने पर परिवार ने बेटे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मगर, हालत सीरियस देखते हुए उसे फरीदाबाद रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक, गौरव अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है। वह कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका था। फिलहाल, पुलिस ने पिता की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। परिवार ने उसकी मौत से पहले का एक वीडियो भी सौंपा है, जिसकी जांच की जा रही है।

फैमिली के साथ किक बॉक्सर गौरव तंवर। फाइल फोटो

फैमिली के साथ किक बॉक्सर गौरव तंवर। फाइल फोटो

किक बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करता गौरव तंवर। फाइल फोटो।

किक बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करता गौरव तंवर। फाइल फोटो।

किक बॉक्सर की कैसे हुई हत्या, पिता ने बताईं ये बातें…

  • कंप्यूटर क्लास जाने के लिए घर से निकला था: पृथला गांव निवासी पिता राजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा गौरव 25 सितंबर को सुबह 10:00 बजे घर से निकला था। वह फरीदाबाद में कंप्यूटर सीखने के लिए जाता है। परिवार से कहकर गया था कि कंप्यूटर क्लास जा रहा हूं।
  • शाम को घर लौटा तो उल्टियां होने लगी : पिता के मुताबिक, शाम करीब साढ़े पांच बजे गौरव घर लौटा और उसे उल्टियां होने लगीं। मां के पूछने पर गौरव ने बताया कि उसके दोस्तों दीपक और राहुल ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिलाया था। इसके बाद उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने लगी।
  • इलाज के दौरान फरीदाबाद में तोड़ा दम : तबीयत बिगड़ने पर परिवार गौरव को पलवल के निजी अस्पताल ले गया। वहां से उसे फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे सेक्टर-62 के दूसरे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
  • पिता ने एक वीडियो क्लिप भी पुलिस को सौंपी : पिता के मुताबिक, अस्पताल में गौरव ने मौत से पहले अपने मामा हरीश को बताया था कि दोनों दोस्तों ने उसे कुछ पिलाया था। इसकी वीडियो क्लिप पुलिस को दी गई है। पुलिस ने इसी वीडियो के आधार पर अपनी जांच आगे बढ़ाई है।
  • पिता बोले- हत्या की वजह का नहीं चला पता : पिता राजेश कुमार के अनुसार उसके दोस्तों ने किस वजह से हत्या की, इसका उन्हें कुछ पता नहीं है। उनके बेटे की किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी। परिजनों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है, ताकि हत्या के कारणों का पता चल सके।
गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह।

गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह।

2024 में गौरव का लास्ट इवेंट हुआ था

जन स्वास्थ्य विभाग में ट्यूबवेल ऑपरेटर पिता राजेश ने बताया कि उनका बेटा गौरव किक बॉक्सर था। उसका लास्ट इवेंट 2024 में हुआ था। गौरव अपने इंस्टाग्राम पर इसकी फोटो और वीडियो डालता रहता था। उसने बॉक्सर गौरव के नाम से अपनी आईडी बनाई हुई थी। इसमें उसके 90 फोटो और वीडियो डाल रखे थे।

पुलिस बोलीं- हत्या का केस दर्ज किया गया

गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की ओ से दिए गए मृतक के मौत से पहले के वीडियो की भी गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

————————

ये खबर भी पढ़ें…

बहन को कॉल कर कहा- वापस नहीं आऊंगी:यमुनानगर की नहर में मिला छात्रा का शव; बर्थडे पार्टी में जाने की कहकर निकली थी

यमुनानगर में पश्चिमी यमुना नहर में 16 वर्षीय छात्रा का शव मिला है। यूपी के सहारनपुर की रहने वाली जिया 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। वह 23 सितंबर को घर पर बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर अकेली निकली थी। (पूरी खबर पढ़ें)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.