![]()
ललितपुर में पांच युवकों ने एक युवक पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। जान बचाने के लिए युवक शराब की दुकान की ओर भागा तो हमलावरों ने वहां भी ईंट-पत्थर फेंके। इसी दौरान एक हमलावर ने उसके पेट और सीने पर चाकू से वार कर दिए। जिससे गंभीर रूप से घायल भूपेंद्र किसी तरह दुकान के अंदर पहुंचा, लेकिन रात करीब 10:10 बजे मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला सोमवार रात करीब 9:20 बजे कोतवाली सदर क्षेत्र के चीका बाग मवेशी बाजार की है। बचने के लिए शराब की दुकान में घुसा युवक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने ग्राम मसौरा निवासी भूपेंद्र उर्फ छोटू (30) पुत्र लच्छू अहिरवार के साथ पहले मारपीट की गई। पहले भूपेंद्र के साथ मारपीट की। वह बचने के लिए भागकर शराब की दुकान के सामने पहुंचा। हमलावरों ने उसका पीछा किया और दुकान के सामने ईंट-पत्थर से हमला किया। इसी दौरान एक युवक ने भूपेंद्र के पेट और सीने पर चाकू से वार कर दिए। घायल भूपेंद्र किसी तरह दुकान के अंदर पहुंचा। दुकान कर्मचारी ने हमलावरों को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद सभी युवक मौके से भाग निकले। घटना के बाद घायल भूपेंद्र को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। उसे रात करीब 10:10 बजे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर एएसपी कालू सिंह, सीओ अजय कुमार और शहर कोतवाल अनुराग अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। सीओ सदर अजय कुमार ने मृतक की पहचान भूपेंद्र उर्फ छोटू के रूप में की है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। एसओजी और सर्विलांस टीम भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
Source link
युवक के पेट और सीने पर चाकू से गोदकर हत्या:ललितपुर में बचने के लिए शराब दुकान में घुसा, आरोपियों ने ईंट-पत्थर मारे