Agra Weather Update | Yellow Alert Issued For Heavy Rain & Strong Winds

आगरा में बुधवार सुबह से सूरज की लुका-छुपी चल रही है। कभी धूप निकल रही है तो कभी बादल छा रहे हैं। हवा भी 10 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही है। ऐसे में लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। दोपहर बाद मौसम बदल सकता है। बादल छाने के साथ ही तेज हवाओं के

.

आगरा में गुरुवार सुबह से सूरज की लुका-छुपी चल रही है।

आगरा में गुरुवार सुबह से सूरज की लुका-छुपी चल रही है।

मानसून में 2% बारिश कम इस मानसून में बादल आगरा से रूठे रहे हैं। पिछले साढ़े तीन महीने से अधिक समय में कुछ ही दिन झमाझम बारिश हुई है, बाकी दिन सूखे ही निकले हैं। इसी का नतीजा है कि इस मानसून में आगरा में सामान्य 1% कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अब तक 522.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि अब तक 513.9 मिमी बारिश हो चुकी है। यानि सामान्य से 8.9 मिमी बारिश कम हुई है। वहीं, पिछले 24 घंटों में जिले में शून्य फीसद बारिश दर्ज की गई है।

दोपहर बाद बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी की संभावना है।

दोपहर बाद बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी की संभावना है।

दिन का तापमान और बढ़ा मौसम के साथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार दिनभर धूप रही। बीच में कुछ समय के लिए जरूर बादल छाये लेकिन अधिकांश समय धूप ही रही। ऐसे में दिन के तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं, न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *