![]()
लखनऊ में सुबह से मौसम सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन में बादलों की आवाजाही के बीच तेज सतही हवा चलेगी। यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस बीच बारिश की संभावना भी बनी हुई है। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। बुधवार को दिन में 1.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 95 फीसदी व न्यूनतम आर्द्रता) 64 फीसदी दर्ज किया गया। सामान्य से कम हुआ अधिक बारिश का कोटा लखनऊ में 1 जून से लेकर 23 सितंबर तक 661.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि सामान्य बरसात का औसत 662.8 मिलीमीटर है। फिलहाल लखनऊ में अधिक बरसात का आंकड़ा घटकर सामान्य से कम हो गया है। जबकि लखनऊ में मानसून के दौरान सामान्य से अधिक बरसात का रिकॉर्ड 11 फीसदी से ऊपर पहुंच गया था। इसका कारण अगस्त में 330 मिलीमीटर की अच्छी बारिश थी। इससे मानसून में सामान्य से अधिक बरसात अभी तक बना हुआ था, लेकिन सितंबर में बरसात कम होने का असर अब दिखाई पड़ रहा है। आज से बदलेगा मौसम उत्तर प्रदेश में फिलहाल किसी मजबूत मौसम प्रणाली के न होने से मानसून की बारिश में भारी कमी आई है। राज्य में अब तक औसत से 6 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम लगभग सूखा हो चुका है, जिससे अगले 2 से 3 दिनों के भीतर वहां से मानसून की विदाई के लिए स्थितियां अनुकूल बन रही हैं। हालांकि, राहत और बारिश का एक नया दौर जल्द शुरू होने वाला है। मध्य बंगाल की खाड़ी में बना दबाव का क्षेत्र अब और मजबूत होकर उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से पूर्वांचल (पूर्वी यूपी) में बारिश का नया सिलसिला शुरू होगा, आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों तक पहुंच जाएगा।
Source link
लखनऊ में मौसम विभाग का यलो अलर्ट:मानसून में सामान्य से कम हुआ अधिक बारिश का कोटा, दिन में होगी बरसात