Agra Trolley Bag Murder Case

आगरा कैंट स्टेशन पर 5 अगस्त को तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी में मिले ट्रॉली बैग से बरामद शव के टुकड़ों की पहचान ओडिशा की रहने वाली महिला के रूप में हुई है। हत्या के बाद शव को कई टुकड़ों में काटकर बैग में रखा गया था।

.

चेन्नई सेंट्रल स्टेशन की CCTV फुटेज के आधार पर आरपीएफ की सीआईबी टीम गुदुवांचेरी स्थित घटनास्थल तक पहुंची। घटनास्थल पर महिला का कटा हुआ सिर एक बर्तन में मिला। उसके साथ रहने वाले असम निवासी माणिकउद्दीन लश्कर और ओडिशा की भगवती माझी फरार हैं। पढ़ें पूरी खबर….

गोरखपुर पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर गिरफ्तार:पैर में लगी गोली, गिरोह बनाकर बंद घरों में करता था चोरी

गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र में सोमवार की देर रात करीब 1 बजे पुलिस ने मुठभैड़ में शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है।

पुलिस के मुताबिक, शातिर चोर पर गोरखपुर और संतकबीरनगर में गैंगस्टर समेत 25 मुकदमे दर्ज हैं। जिसकी पहचान राजघाट के तुर्कमानपुर नई मस्जिद निवासी मो. शहजादे की रूप में हुई। पढ़ें पूरी खबर….

आगरा में टीचर पति को पत्नी ने दी किडनी:बोलीं- जिसके साथ जीना-मरना, उसके लिए किडनी कुछ भी नहीं

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में पहली बार किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। पहला ट्रांसप्लांट टीचर महेंद्र कुशवाहा का हुआ। उनकी पत्नी मीना ने अपनी एक किडनी देकर पति को नया जीवन दिया है। अब महेंद्र और मीना दोनों स्वस्थ हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.