पटनाकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

BPSC TRE-4 से PT-Mains, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। छात्रों ने आज सीएम हाउस घेराव का ऐलान किया है।
छात्रों को रोकने के लिए जेपी गोलंबर पर फोर्स की तैनाती की गई। CRPF जवानों को भी उतारा गया, लेकिन छात्रों ने जेपी गोलंबर पर लगे बैरिकेडिंग को तोड़ दिया है। वो डाकबंगला की तरफ बढ़ रहे हैं।
ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन (ABSU) के छात्र नेता अमन गुट की ओर से यह मार्च निकाला जाएगा। हालांकि छात्र नेता दिलीप कुमार इस मार्च का समर्थन नहीं कर रहे हैं। छात्रों ने छात्र संगठन AISA को इस मार्च से अलग रखा है।
18 अगस्त से कैंडिडेट्स गर्दनीबाग में धरने पर हैं। प्रदर्शन के बीच 18 अगस्त को ही BPSC ने TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी किया। इन 7 दिनों में छात्रों से तेजस्वी यादव ने तीन बार मुलाकात की। वहीं सांसद पप्पू यादव और माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य भी मिले।

‘हाथी चले बाजार..कुत्ते भौंके हजार’, बयान पर BPSC ने माफी मांगी
सोमवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजेश कुमार सिंह ने कहा, “TRE-4 की परीक्षा दिसंबर या जनवरी में हो सकती है। परीक्षा दो चरणों में होगी- PT और Mains। इसमें नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी।”
वहीं, गर्दनीबाग में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर पत्रकारों ने जब उनसे सवाल किया BPSC एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह ने कहा, “एक कहावत आपने सुना होगा, हाथी चले बाजार तो कुत्ते भौंके हजार।”
उनके इस बयान के बाद प्रदर्शन कर रहे छात्र भड़क गए। छात्रों ने ‘BPSC चोर है’ के नारे लगाए। छात्रों ने कहा, “यही कुत्ता एक दिन आपके आयोग का अधिकारी बनेगा। एक बार कॉकरोच बोला गया था, तो प्रधान जी चले गए। अब सचिव की नौकरी जाएगी।”
प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग है कि BPSC एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह माफी मांगें, नहीं तो अगला आंदोलन BPSC गेट पर होगा।
विवाद बढ़ने के बाद BPSC एग्जाम कंट्रोलर ने वीडियो जारी कर माफी मांग ली है। वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने BPSC के एग्जाम कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं।
प्रदर्शन की कल की तस्वीरें…

BPSC एग्जाम कंट्रोलर के कुत्ते वाले बयान पर छात्रों ने पोस्टर के साथ आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।

पटना में प्रदर्शन के दौरान एक चना बेचने वाले ने गले में ‘लाइब्रेरियन चना वाले’ का पोस्टर लटका लिया।

BPSC कंट्रोलर के कुत्ते वाले बयान के बाद छात्रों ने आयोग के खिलाफ नारेबाजी की और माफी मांगने की मांग की।


छात्र प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
लाइव अपडेट्स
अभी
- कॉपी लिंक
अनशनकारी छात्र बोला- मुझे सीएम से क्यों नहीं मिलने दे रहे
6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जेपी गोलंबर से डाकबंगला की तरफ बढ़े छात्र
जेपी गोलंबर पर लगे बैरिकेडिंग को छात्रों ने तोड़ दिया है। वो डाकबंगला की तरफ आगे बढ़ रहे हैं।
10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जेपी गोलंबर का बैरिकेडिंग तोड़ आगे निकले छात्र
छात्रों ने जेपी गोलंबर पर लगे बैरिकेडिंग को तोड़ दिया है। वो डाकबंगला की तरफ बढ़ रहे हैं।
22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
डाकबंगला पर फोर्स की तैनाती की गई है
छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए डाकबंगला पर भारी फोर्स की तैनाती की गई है।
44 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए CRPF की भी तैनाती की गई है
छात्रों ने ऐलान किया है कि वो गांधी मैदान में जुटने के बाद सीएम हाउस का घेराव करने निकलेंगे। जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की पुलिस ने तैयारी की है। CRPF जवानों की भी तैनाती की गई है।
49 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गांधी मैदान में जुटने लगे छात्र
सीएम हाउस घेराव करने के लिए छात्र गांधी मैदान के गेट नंबर 10 पर जुटने लगे हैं।
53 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जेपी गोलंबर पर की गई बैरिकेडिंग
छात्रों को रोकने के लिए जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस की कोशिश है कि छात्रों को जेपी गोलंबर से आगे बढ़ने नहीं दिया जाए।
05:09 AM25 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
डाकबंगला पर पुलिस की तैनाती की गई है
छात्रों का प्रदर्शन गांधी मैदान से शुरू होकर डाकबंगला होते हुए सीए हाउस तक जाने की कोशिश करेगा। छात्रों को डाकबंगला पर रोकने के लिए पुलिस की तैनाती की गई है।
04:59 AM25 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
डाकबंगला पर लोहे की शील्ड लगाई गई
छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। डाकबंगला पर छात्रों को रोकने के लिए लोहे की शील्ड लगाई गई है।
04:49 AM25 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
छात्रों के प्रदर्शन पर अपडेट दे रहे हैं हर्षवर्धन
छात्रों को जेपी गोलंबर पर रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। वाटर कैनन की गाड़ी की भी तैनाती की गई है।
04:24 AM25 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
जेपी गोलंबर पर फोर्स की तैनाती की गई है
छात्रों के प्रदर्शन के ऐलान के बीच जेपी गोलंबर पर फोर्स की तैनाती की गई है छात्रों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग भी की गई है।
04:19 AM25 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
छात्र नेता ने छात्रों-अभिभावकों से घेराव में शामिल होने की अपील की
छात्र नेता अमन यादव ने एक वीडियो जारी कर बड़ी संख्य़ा में छात्रों और अभिभावकों को घेराव में शामिल होने की अपील की है।
04:13 AM25 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
छात्र प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक में बदलाव

04:04 AM25 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
शिक्षा विभाग ने BPSC को लेटर भेजा
पटना में TRE-4 की आगामी परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने BPSC को लेटर भेजा है। विभाग ने TRE-4 की PT परीक्षा के सिलेबस में बदलाव का प्रस्ताव दिया है। लेटर के जरिए शिक्षा सचिव राजीव रौशन ने BPSC अध्यक्ष से परीक्षा पैटर्न में बदलाव पर विचार करने का अनुरोध किया है।
साथ ही शिक्षा विभाग ने TRE-4 की PT परीक्षा में बाल मनोविज्ञान से 50% प्रश्न पूछे जाने का प्रस्ताव दिया है। वहीं, बाकी 50% प्रश्न सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन (GK/GS) से पूछे जाने का प्रस्ताव दिया है।
GK/GS के हिस्से में बिहार से जुड़े सवालों को भी शामिल करने की बात कही गई है। प्रस्ताव के मुताबिक, GK/GS के 30% प्रश्न बिहार की हिस्ट्री, पॉलिटिक्स, इकोनॉमिक्स और जियोग्राफी से संबंधित होंगे।
इसके अलावा छात्रों की ओर से ‘वन कैंडिडेट-वन रिजल्ट’ की मांग भी उठाई गई है। विभाग ने इस मांग को लेकर भी BPSC को अवगत कराया है। अब TRE-4 की परीक्षा में इन बदलावों को लागू किया जाएगा या नहीं, इसका फैसला BPSC करेगा।

04:02 AM25 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
तेजस्वी ने CM को लिखा लेटर
तेजस्वी यादव ने CM को लेटर लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि बिहार में सरकारी नौकरियों का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में देरी, बार-बार पेपर लीक, परीक्षाएं रद्द होने और परिणाम जारी होने में विलंब को लेकर असंतोष और चिंता है। हाल ही में मैंने पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर आंदोलन कर रहे छात्र-अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनकी न्यायोचित मांगें सुनी हैं।

तेजस्वी ने कहा-
सरकार से आग्रह है कि आंदोलनरत युवाओं की आवाज की अनदेखी न की जाए। उनसे सकारात्मक संवाद स्थापित कर उनकी मांगों का तुरंत समाधान निकाला जाए। मेरी मांग है कि बिहार के लाखों छात्र-युवाओं के भविष्य को प्राथमिकता देते हुए इस विषय पर तुरंत जरूरी कदम उठाया जाए, नहीं तो छात्रों युवाओं की एकजुटता सरकार को ऐसा करने के लिए मजबूर कर देगी।

