कानपुर में शुभम द्विवेदी के लिए श्रद्धांजलि सभा:डिप्टी CM और विधानसभा अध्यक्ष शामिल होंगे, पहलगाम में मरने वालों को याद करेंगे


जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी समेत 26 वीरों की स्मृति में शहर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। शुभम द्विवेदी को याद करने व उन्हे शहीद का दर्जा दिलाने के लिये उनका परिवार मांग कर रहा है।
22 अप्रैल 2026 को कार्यक्रम मोतीझील स्थित लाजपत भवन में शाम 4 बजे से शुरू होगा। इस दौरान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वीर नायकों को भी श्रद्धापूर्वक नमन किया जाएगा।
श्रद्धांजलि सभा में ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक शामिल होंगे।
शहीद शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी और पिता संजय द्विवेदी ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर शहरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दें और उनके बलिदान को यादगार बनाएं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *