![]()
नौबस्ता में पता पूछने के बहाने बाइक सवार लुटेरे ट्रांसपोर्ट मैनेजर की पत्नी का मंगलसूत्र छीनकर भाग निकले। घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस बाइक सवार लुटेरों की तलाश में जुटी है। आवास विकास निवासी महिला टहलने निकली थी आवास विकास हंसपुरम निवासी राजेंद्र मिश्रा ट्रांसपोर्ट में मैनजर हैं। राजेंद्र ने बताया कि शुक्रवार को उनकी पत्नी कुसुम घर से टहलने के लिए जा रही थी, तभी बाइक से दो लड़के पहुंचे। उनमें से एक उतरकर उनके पास पहुंचा और सकरापुर जाने का रास्ता पूछने लगा। इस पर उनकी पत्नी ने कहा कि किसी और से पूछो। उन्हें पता नहीं है। वह इतना कहकर आगे बढ़ी, तभी उसने झपट्टा मारकर गले में पड़ा मंगलसूत्र तोड़ लिया और स्टार्ट बाइक लिए खड़े साथी के साथ भाग निकला। उनकी पत्नी शोर मचाते हुए पीछे दौड़ी और आसपास के लोग उनकी आवाज सुनकर कुछ समझ पाते। बाइक सवार लुटेरे आफिस चौराहे से होते भाग गए। पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें लूट के बाद आरोपी भागते हुए कैद हो गए। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि बाइक सवार दो लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Source link
नौबस्ता में ट्रांसपोर्ट मैनेजर की पत्नी का मंगलसूत्र लूटा, CCTV:पता पूछने के बहाने वारदात को दिया अंजाम, टहलने निकली थी महिला