शाहजहांपुर में रिश्वत लेते जिला समन्वयक, ऑपरेटर गिरफ्तार:अनुपस्थिति पत्रावली निस्तारण के लिए शिक्षिका से मांगे थे 10 हजार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई


शाहजहांपुर में एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए जिला समन्वयक और एक कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बीएसए कार्यालय के अंदर की गई। आरोपियों ने एक शिक्षिका से अनुपस्थिति पत्रावली के निस्तारण के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत ली थी। शिकायतकर्ता, जो कंपोजिट स्कूल पैना बुजुर्ग में सहायक अध्यापक हैं, ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि अनुपस्थिति पत्रावली के निस्तारण के लिए उनसे 10 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। जिला समन्वयक निश्चय सिंह रिश्वत लेने पर अड़ा हुआ था। शिकायत मिलने के बाद बरेली की एंटी करप्शन टीम ने मामले की छानबीन की। सोमवार शाम को टीम ने बीएसए कार्यालय के बाहर जाल बिछाया। जैसे ही शिक्षिका ने आरोपी को रिश्वत के पैसे दिए, टीम ने जिला समन्वयक निश्चय सिंह और कंप्यूटर ऑपरेटर अरुण कुमार को मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को सदर थाने लाया गया। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में जब बीएसए दिव्या गुप्ता से उनके सीयूजी नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *