Jaunpur Schools Timings Change Due to Heat Wave 2026

अंकित श्रीवास्तव | जौनपुर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जौनपुर में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के आदेश पर जनपद के विद्यालयों में नया समय 20 अप्रैल से प्रभावी होगा।

बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. गोरख नाथ पटेल ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय, सीबीएसई, आईसीएसई, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, मदरसा और अन्य बोर्डों के विद्यालयों में शिक्षण कार्य अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा।

यह निर्णय छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों और विद्यालयों को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *