![]()
सी. पी. राधाकृष्णन 21 अप्रैल को मेरठ के दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट मोड में आ गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर ट्रैफिक प्लान तक सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, उपराष्ट्रपति गंगानगर स्थित आईआईएमटी विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वह दिल्ली के सराय काले खां से नमो भारत ट्रेन के जरिए मेरठ के लिए रवाना होंगे और सुबह करीब 10:30 बजे बेगमपुल स्टेशन पहुंचेंगे। यह पहली बार होगा जब उपराष्ट्रपति नमो भारत ट्रेन से मेरठ पहुंचेंगे। बेगमपुल स्टेशन से उपराष्ट्रपति सड़क मार्ग से कड़ी सुरक्षा के बीच आईआईएमटी विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। कार्यक्रम स्थल पर उनके स्वागत के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। दीक्षांत समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और शिक्षाविद मौजूद रहेंगे, जहां उपराष्ट्रपति छात्रों को उपाधियां प्रदान करेंगे। बेगमपुल से गंगानगर तक के मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल के आसपास भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। कार्यक्रम के बाद उपराष्ट्रपति दोपहर 12:55 बजे आईआईएमटी विश्वविद्यालय से रवाना होकर पुनः नमो भारत ट्रेन के जरिए दिल्ली लौट जाएंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
Source link
दिल्ली से मेरठ तक नमो भारत में सफर करेंगे उपराष्ट्रपति:21 अप्रैल को आईआईएमटी दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल ,प्रशासन ने तेज की तैयारियां