![]()
कानपुर के कल्याणपुर में बुधवार को दो पक्षों में मकान को लेकर विवाद हो गया था। fसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लात-घूसे चले। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कला के रहने वाले दिनेश सैनी प्राइवेट कर्मी हैं। परिवार में पत्नी बबिता सैनी बेटी आर्या सैनी बेटा अनमोल सैनी है। दिनेश ने बताया- उनका बड़े भाई राकेश सैनी से मकान को लेकर बीते कई सालों से विवाद चल रहा है। मकान में अभी सरकारी बटवारा नहीं हुआ है। इसके बाद भी उन्होंने फर्जी तरीके से घर के सामने रहने वाले आरबी सिंह के नाम राजिस्ट्री कर ली। बुधवार आरबी सिंह ने मकान में निर्माण कार्य कराने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो राकेश की बेटी मोनी सैनी व उसका पति उसके साथ मारपीट करने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर लात घूसे चलने लगे। इसी दौरान वहां खड़े लोगों ने वीडियो बना लिया। और शनिवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है दोनों पक्षों से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर लिया गया अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Source link
कानपुर में मकान के लिए चले लात-घूसे:दो भाइयों में हुई मारपीट, तहरीर के आधार पर केस दर्ज