![]()
ग्रेटर आगरा में प्लॉटों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को ग्रेटर आगरा की पहली टाउनशिप गंगापुरम के 908 प्लॉटों में से 620 प्लॉटों का आवंटन किया गया। ये आवंटन लॉटरी ड्रॉ के माध्यम से हुआ। इससे आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) 327.55 करोड़ रुपये की आय हुई है।
गंगापुरम के लिए 1605 आवेदन आए थे। जांच के बाद 1452 पात्र आवेदक रह गए थे। इनके बीच लॉटरी निकाली गई।
अब विस्तार से पढ़िये…
एडीए द्वारा कुबेरपुर के रहनकला-रायपुर में ग्रेटर आगरा विकसित किया जा रहा है। इस योजना की पहली टाउनशिप गंगापुरम टाउनशिप (टी-3) के 620 प्लॉटों की मंगलवार को सूरसदन ऑडिटोरियम में लॉटरी निकाली गई। लॉटरी में पात्र आवेदकों के सामने पारदर्शी तरीके से प्लॉटों का आवंटन किया गया। लॉटरी का प्राधिकरण के यू-ट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण भी किया गया। 908 भूखंडों के लिए मिले थे 1605 आवेदन
गंगापुरम टाउनशिप (टी-3) में विभिन्न श्रेणियों के कुल 908 प्लॉटों के आवंटन के लिए 29 जून से 29 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया था। इस दौरान 908 प्लॉटों के सापेक्ष 1605 आवेदन प्राप्त हुए। आवेदनों की जांच के बाद 1452 आवेदक पात्र पाए गए।
बच्चों ने निकाली लॉटरी की पर्चियां
लॉटरी प्रक्रिया में सेवानिवृत्त जनपद न्यायाधीश दिनेश कुमार शर्मा और हेमंत, प्रशिक्षु आईएएस की मौजूदगी रही। पारदर्शिता के लिए गायत्री पब्लिक स्कूल के बच्चों से लॉटरी की पर्चियां निकलवाई गईं।
किस श्रेणी में कितने प्लॉट आवंटित लॉटरी के जरिए कुल 620 प्लॉटआवंटित किए गए। इन भूखंडों के आवंटन से प्राधिकरण को लगभग 327.55 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है।
5 दिन में वापस होगी रकम
प्राधिकरण के अनुसार लॉटरी में असफल रहने वाले आवेदकों की पंजीकरण राशि पांच कार्य दिवस के भीतर वापस कर दी जाएगी। यानी 288 प्लॉटों का आवंटन इस ड्रॉ में नहीं हो सका। अब योजना के बारे में जानिये एडीए ने इनर रिंग रोड के पास लगभग 449 हेक्टेयर क्षेत्र में ग्रेटर आगरा योजना 7 अप्रैल को लांच की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि पूजन कर इस योजना का शिलान्यास किया था। ग्रेटर आगरा में एडीए 10 नदियों के नाम पर 10 टाउनशिप विकसित कर रहा है। ये होंगे 10 टाउनशिप के नाम सबसे बड़ी होगी गोमती पुरम टाउनशिप ले-आउट प्लाने के अनुसार, 49.45 हेक्टेयर में फैली ‘गोमतीपुरम’ सबसे बड़ी प्रस्तावित टाउनशिप होगी, जबकि 26.83 हेक्टेयर के साथ ‘सिंधुपुरम’ सबसे छोटी होगी। 8 टाउनशिप रेजीडेंशियल होंगी ग्रेटर आगरा की इनर रिंग रोड के माध्यम से यमुना एक्सप्रेसवे, लखनऊ एक्सप्रेसवे, राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से बेहतर कनेक्टिविटी है, जिससे शहरवासी टाउनशिप में बुकिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही वह प्लॉट की दरों के बारे में जानना चाहते हैं। ग्रेटर आगरा की 8 टाउनशिप में 4353 आवासीय भूखंड हैं। यमुनापुरम पूरी तरह व्यावसायिक केंद्र के रूप में विकसित की जाएगी, जबकि कावेरीपुरम में रिक्रिएशनल क्षेत्र रहेगा। यहां यमुना किनारे डूब क्षेत्र में और हाईटेंशन लाइन के नीचे हरित क्षेत्र रहेगा।
Source link
गंगापुरम टाउनशिप के 908 प्लॉटों में से 620 का आवंटन:कल नर्मदापुरम टाउनशिप के प्लॉटों की निकाली जाएगी लॉटरी