पूर्व कैबिनेट मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार:मुजफ्फरनगर में मां-बेटी से की थी अभद्रता, वीडियो सामने आने पर कार्रवाई


मुजफ्फरनगर में पूर्व कैबिनेट मंत्री के बेटे समेत दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नई मंडी क्षेत्र के रेलवे रोड पर स्कूटी सवार युवकों पर मां-बेटी से छेड़छाड़, अभद्रता और धक्का-मुक्की करने का आरोप है। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहे आरोपियों में से एक की पहचान भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुधीर बालियान के बेटे आर्यमान रघुवंशी के रूप में हुई। इस पहचान के सामने आने के बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक स्कूटी पर सवार होकर सड़क पर महिलाओं और लड़कियों से कथित तौर पर छेड़छाड़, अभद्रता और धक्का-मुक्की कर रहे थे। इसी दौरान पीड़ित युवती ने घटना को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।
वीडियो वायरल होने के बाद नई मंडी थाना पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आर्यमान रघुवंशी और उसके साथी शौर्य गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। उनकी स्कूटी भी जब्त कर ली गई है। फिलहाल, दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *