हाथरस में किशोरी के साथ रेप:खेत जाते समय वारदात, पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा


हाथरस के मुरसान क्षेत्र में एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के ही एक युवक पर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी खेत में गई थी। तभी गांव के एक युवक ने उसे खेत में पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। किशोरी ने घर लौटकर अपने परिवार को आपबीती बताई, जिसके बाद परिजन मुरसान कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *