![]()
एटा जिले में एक 16 माह की मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों से हुए झगड़े के दौरान बच्ची को चोट लगी, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के रामपुर घनश्यामपुर थाना क्षेत्र की है। बच्ची के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि झगड़े के दौरान बच्ची उछलकर दूर गिर गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस कर रही मामले की जांच मृत बच्ची की मां कोकिला देवी पत्नी करण सिंह ने बताया कि गुरुवार को वे अपने परिवार के साथ गेहूं की फसल काटने गए थे। तभी सोरन पुत्र तुलाराम, अनिल, सुनील पुत्र भगवती प्रसाद, सचिन पुत्र अनार सिंह, नीतू पत्नी अनार सिंह और उनके परिवार के अन्य सदस्य लाठी-डंडे लेकर आए और झगड़ा करने लगे। कोकिला देवी के अनुसार, इस झगड़े में उन्हें भी चोटें आईं। उनकी बेटी लौंग श्री उनकी गोद में थी, जो झगड़े के दौरान उछलकर दूर गिर गई। बच्ची को चोट लगने के बाद उसे इलाज के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मारपीट का एक वीडियो सामने आने का भी दावा किया है। उन्होंने कोतवाली देहात थाने में आरोपियों के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है और मासूम बच्ची के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
झगड़े में 16 माह की मासूम की मौत:एटा में परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, मारपीट में चोट लगी