शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी 12वीं की छात्रा:बोली- बॉयफ्रेंड संग रहूंगी, दूर किया तो मर जाउंगी, गोरखपुर में 3 घंटे छकाया


गोरखपुर के गुलरिहा इलाके में एक 12वीं की छात्रा सुबह-सुबह एयरटेल कंपनी के टॉवर पर चढ़ गई। वह अपने बॉयफ्रेंड से शादी कराने की जिद कर रही थी। इसके बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। काफी समझाने के बाद भी वह नीचे नहीं आई तो पुलिस को सूचना दी गई। करीब 3 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया। पुलिस ने परिजनों को सौंपते हुए उसे शादी कराने का आश्वासन दिया। देखिए 2 तस्वीरें अब जानिए पूरा मामला गुलरिहा क्षेत्र के मंगलपुर में 100 फीट ऊंचा एक मोबाइल कंपनी का टॉवर लगा है। सोमवार की सुबह करीब 5 बजे बगले के गांव की रहने वाली 19 साल की लड़की टॉवर पर चढ़ गई। सुबह टहलने निकले लोगों की नजर पड़ी जो वहां जाकर उसे नीचे उतारने की कोशिश की। लेकिन इंटर में पढ़ने वाली छात्रा का कहना था कि उसके घरवाले उसकी शादी कहीं और करा रहे हैं। जबकि उसका एक बॉयफ्रेंड है। वह उसी से शादी करना चाहती है। इसी बीच लोगों ने गुलरिहा थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस के साथ ही लड़की के परिजन भी पहुंचे। करीब 2 घंटे तक उसे मनाने की कोशिश की गई। लेकिन वह बार-बार कह रही थी कि अगर बॉयफ्रेंड से शादी नहीं हुई तो वह कूदकर जान दे देगी। पुलिस टीम ने उसे आश्वासन दिया कि नीचे आ जाओ तुम्हारी शादी बॉयफ्रेंड से ही कराई जाएगी। परिवार के लोगों ने भी हामी भरी। तब जाकर वह नीचे आई। इस तरह करीब 3 घंटे तक वहां भीड़ लगी रही। पुलिस की मुश्तैदी से एक बड़ी घटना टल गई। पूछताछ में पता चला कि छात्रा बगल के गांव के एक लड़के से काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा है। यह बात घरवालों को पता चली तो लड़की की शादी कहीं और तय कर दी थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *