![]()
सीतापुर में तीर्थ नगरी नैमिषारण्य में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार शाम करीब 5:30 बजे लखनऊ जोन के एडीजी प्रवीन कुमार पहुंचे। उन्होंने मां ललिता देवी मंदिर में दर्शन-पूजन किया और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया। नवरात्र में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की मिलेगी जानकारी मंदिर परिसर के बाहर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के शुभारंभ के दौरान एडीजी ने महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, कानूनी अधिकारों, सरकारी सहायता और महिला संबंधी अपराधों से बचाव की जानकारी दी जाएगी। घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, उत्पीड़न और साइबर अपराध की स्थिति में पुलिस से मदद लेने के तरीकों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। केंद्र के माध्यम से महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और महिला हेल्पलाइन 181 की जानकारी भी दी जाएगी। प्रवेश और निकास के अलग रास्ते बनाने के निर्देश मां ललिता देवी मंदिर परिसर का निरीक्षण करते हुए एडीजी ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रवेश और निकास के अलग-अलग रास्ते निर्धारित करने को कहा। उन्होंने बैरिकेडिंग मजबूत रखने, मंदिर क्षेत्र में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने और पार्किंग की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात सुचारु रखने पर जोर दिया, ताकि श्रद्धालुओं को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े। चक्रतीर्थ पहुंचकर भी सुरक्षा व्यवस्था परखी मंदिर परिसर के निरीक्षण के बाद एडीजी पैदल चक्रतीर्थ पहुंचे और वहां सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु रखने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल को मंदिर से चक्रतीर्थ तक सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने और नवरात्र के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा।
Source link
नैमिषारण्य में एडीजी ने किया मिशन शक्ति केंद्र का शुभारंभ:मां ललिता देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद अधिकारियों को दिए निर्देश