अंकित श्रीवास्तव | जौनपुर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जौनपुर के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बरौली वार्ड नंबर-3 में शनिवार रात करीब 9 बजे एक युवक को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। घायल युवक की पहचान बरौली वार्ड नंबर-3 निवासी संदीप सिंह उर्फ पोद्दार पुत्र भोला सिंह के रूप में हुई है। पेट में गोली लगने से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि युवक ने खुद को गोली मारी है। हालांकि, घटना किन हालात में हुई और गोली चलने की असली वजह क्या है, इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद परिजन घायल युवक को लेकर वाराणसी रवाना हो गए।
पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोली कैसे चली और इसके पीछे क्या कारण थे। फिलहाल, घटना को लेकर इलाके में कई तरह की बातें चल रही हैं। पुलिस की जांच और बयान के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।
