चारों तरफ पानी से घिरा ये लखनऊ का इंटरनेशनल इकाना स्टेडियम है।स्टेडियम के पास बना अंडरपास, पलासियो मॉल तक पानी पहुंच गया है।
यूपी के 8 जिलों में आज शुक्रवार को बारिश का अलर्ट है। यहां आंधी और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी है। मौसम विभाग के मुताबिक, कल शनिवार से बारिश का दौर थम सकता है।
.
गुरुवार की बात करें तो लखनऊ, वाराणसी, बाराबंकी, सीतापुर, उन्नाव समेत 6 से ज्यादा शहरों में हल्की बारिश हुई। फर्रुखाबाद में ओले गिरे। तेज हवा में कई पेड़ गिर गए।
लखनऊ में गोमती नदी अब भी उफान पर है। जलस्तर आज 11वें दिन भी बढ़ रहा है। पलासियो मॉल टापू बन गया है। अगल-बगल की सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है। इकाना स्टेडियम और आपदा प्रबंधन दफ्तर तक पानी पहुंच गया है।
IIIT परिसर भी जलमग्न है। इसके चलते संस्थान को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। परीक्षाएं टाल दी गई हैं। फैजुल्लागंज इलाके में 40 हजार घरों में 8 दिन से 5-6 फीट तक पानी भरा है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि यूपी के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। इसके चलते मौसम बदला है।
लखनऊ में बाढ़ की तस्वीरें देखिए

बख्शी का तालाब स्थित प्रसिद्ध चंद्रिका देवी मंदिर भी बाढ़ के पानी से घिर गया है।

लखनऊ के फैजुल्लागंज की में लगभग 40 हजार घरों में पानी भर गया है।

लखनऊ के फैजुल्लागंज इलाके में जलभराव से लोग गंदे पानी से गुजरने को मजबूर हैं।

लखनऊ में रिवर फ्रंट, बैकुंठ धाम डूबा, स्पोर्ट्स अकादमी में भरा पानी, घरों में ताला लगाकर लोग पलायन कर रहे।

लखनऊ में बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कामों को मेयर सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त गौरव कुमार ने देखा।
आज कहां बारिश का अलर्ट, जानिए

यूपी में कहां-कहां बाढ़, कौन-सी नदियां उफान पर? ग्राफिक में देखिए

यूपी में कैसा रहा मानसूनी सीजन? ग्राफिक से समझिए

यूपी में मानसूनी सीजन में कहां-कहां कम बारिश हुई? ग्राफिक में देखिए

यूपी में मानसूनी सीजन में कहां-कहां ज्यादा बारिश हुई? ग्राफिक में देखिए

—————————————————
मौसम से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए
तीखी धूप में बाढ़, कहां से आया इतना पानी: ऊपरी इलाके से 3 दिन में बारिश का पानी लखनऊ पहुंचा; 1 हफ्ते तक ऐसे ही रहेंगे हाल

लखनऊ में करीब 7 दिन से बारिश नहीं हुई है। पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई हो चुकी है। हर दिन तीखी धूप में लोगों का पसीना छूट रहा है। लेकिन, लखनऊ के एक हिस्से में बाढ़ के गंभीर हालात हैं। फैजुल्लागंज इलाके में करीब 40 हजार घर बाढ़ की चपेट में हैं। लोगों के जेहन में सवाल है कि बिना बारिश आखिर गोमती में उफान क्यों? नदी में लगातार इतना पानी कहां से आ रहा? पढ़ें पूरी खबर…
भारी बारिश के बाद क्या ठंड भी कड़ाके की होगी, गीजर, ब्लोअर का मार्केट कैसा रहेगा; अलनीनो के बावजूद यूपी के 32 जिलों में बाढ़

मौसम विभाग का अनुमान था कि इस साल यूपी में कम बारिश होगी। लेकिन, 26 सितंबर को मौसम विभाग ने बताया कि यूपी में तय कोटे से 2% ज्यादा बारिश हुई है। इतना ही नहीं, वाराणसी, प्रयागराज, बहराइच, उन्नाव, बाराबंकी जैसे 32 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। अब आम आदमी अनुमान लगा रहा है कि लगातार बारिश की वजह से इस साल सर्दियां जल्दी आ जाएंगी। तो क्या अलनीनो का असर खत्म हो गया है? वाकई सर्दियां जल्दी शुरू हो जाएंगी? इस साल हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ेगी या सामान्य रहेगी? पढ़िए यूपी एक्सप्लेनर में…