![]()
फर्रुखाबाद में गांधी जयंती (2 अक्टूबर) पर विकास भवन के 47 अधिकारी और कर्मचारी बिना अनुमति के गैरहाजिर रहे। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) विनोद कुमार गौड़ ने इस पर कार्रवाई की है। बताया गया 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर अधिकारी और कर्मचारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे। इसकी बावजूद भी अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित रहे थे। इसी को लेकर सीडीओ ने सभी 47 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। साथ ही, उन्हें तीन दिन के अंदर अपनी अनुपस्थिति का स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। इन अधिकारियों और कर्मचारियों की गैरहाजिरी को सरकारी कामों और बड़े अधिकारियों के निर्देशों के प्रति लापरवाही माना गया है। तय समय में संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Source link
2 अक्टूबर को 47 अधिकारी-कर्मचारी गैरहाजिर:फर्रुखाबाद में सीडीओ ने एक दिन का वेतन काटने, 3 दिन में स्पष्टीकरण मांगा