Delhi EC Office Security Beefed Up

नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
तस्वीरें विपक्ष के तीसरे दिन के प्रदर्शन की हैं।  - Dainik Bhaskar

तस्वीरें विपक्ष के तीसरे दिन के प्रदर्शन की हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन का आज लगातार चौथा दिन है। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों हवाले बताया है कि INDIA ब्लॉक के सांसद आज दोपहर 3 बजे संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में बैठक करेंगे।

सूत्रों का दावा है कि एक और विरोध प्रदर्शन किया जा सकता है। विपक्षी सांसद सेवा तीर्थ, राष्ट्रपति भवन, उपराष्ट्रपति आवास, गृह मंत्री आवास और पीएम आवास में से किसी एक जगह पहुंच सकते हैं।

इधर, पिछले 7 दिन से लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच, दिल्ली पुलिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के सरकारी आवास और चुनाव आयोग के ऑफिस के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी है।

INDIA ब्लॉक के नेताओं ने 10 अक्टूबर को राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है। विपक्षी नेताओं ने आज राष्ट्रपति को लेटर सौंपकर मुलाकात का समय मांगा।

इधर, दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई झड़पों को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका के खिलाफ अब तक 4 FIR दर्ज की जा चुकी हैं।

प्रदर्शन को लेकर विपक्ष और दिल्ली पुलिस की तैयारी

  • सूत्रों के मुताबिक आज से 12 अक्टूबर के बीच दिल्ली में करीब 23,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किए जा सकते हैं।
  • पुलिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के सरकारी आवास और चुनाव आयोग के ऑफिस के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी है।
  • कुमार को फिलहाल Z-प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है, जिसमें दिल्ली पुलिस के 32 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं।
  • कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन दिल्ली में शराब की सभी रिटेल दुकानें 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी।
  • दिल्ली हाईकोर्ट आज इंडियन यूथ कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई कर सकता है, जिसमें जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की इजाजत मांगी गई है।

प्रदर्शन के पिछले 3 दिन…

8 अक्टूबर- राहुल-प्रियंका ने राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि दी; खड़गे बोले- सरकार वोट देने का अधिकार छीन रही

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में विपक्ष ने दिल्ली में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन किया। राहुल-प्रियंका गांधी और INDIA ब्लॉक के सांसदों ने पहले कनॉट प्लेस में लंच किया, फिर बसों से राजघाट पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए भारी सुरक्षा व्यववस्था की गई थी। राजघाट पर करीब एक घंटे इंतजार के बाद उन्हें अंदर जाने दिया। यहां सांसदों ने बापू को श्रद्धांजलि दी। पढ़ें पूरी खबर…

7 अक्टूबर- राहुल तीसरी बार हिरासत में; बोले- CEC की नियुक्ति अवैध, इस्तीफे तक नहीं रुकेंगे

राहुल और प्रियंका गांधी ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया। इस बार दोनों जंतर-मंतर के 200 मीटर पहले सड़क पर बैठ गए। सुरक्षा बलों ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया तो प्रियंका संविधान की कॉपी लेकर सड़क पर लेट गईं। दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी ऑफिस में जबरन घुसने के आरोप में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी सांसदों के खिलाफ FIR दर्ज की है। शिकायत आकाशवाणी ऑफिस की ओर से की गई है। पढ़ें पूरी खबर…

6 अक्टूबर- विपक्ष ने मार्च निकाला, राहुल-प्रियंका 8 घंटे धरने पर बैठे रहे, पुलिस ने 2 घंटे हिरासत में रखा

पहले दिन इंडिया ब्लॉक के 200 से ज्यादा सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला था, लेकिन उन्हें पहले ही रोक दिया गया। इसके बाद राहुल और प्रियंका ने आकाशवाणी परिसर में 8 घंटे धरना दिया था। इस दौरान राहुल और प्रियंका को दो बार हिरासत में लिया गया। पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.