अछल्दा में महिलाओं को स्वरोजगार का संदेश:पीएम कौशल विकास योजना के टॉप-30 प्रशिक्षार्थी सम्मानित


औरैया में अछल्दा के लक्ष्मी नगर स्थित ऑक्सीजन डीलर फाउंडेशन (ट्रस्ट) संस्थान में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले टॉप-30 अभ्यर्थियों को संस्थान के डायरेक्टर डॉ. मोहित त्रिपाठी ने प्रमाण पत्र और ड्रेस देकर सम्मानित किया। प्रमाण पत्र व ड्रेस पाकर प्रशिक्षार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान डॉ. मोहित त्रिपाठी ने केंद्र सरकार की निशुल्क कौशल विकास योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा योजना के तहत निशुल्क प्रशिक्षण लेकर रोजगार के अवसर हासिल कर सकते हैं। उन्होंने महिलाओं को भी कौशल प्रशिक्षण से जुड़कर स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के अनुसार अब तक करीब दो सैकड़ा छात्रों को सरकारी कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण, प्रमाण पत्र और ड्रेस का लाभ मिल चुका है। संस्थान ने बताया कि अक्टूबर के अंत तक नए प्रशिक्षण केंद्र भी संचालित किए जाएंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *