जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स की ट्रेनिंग शुरू:देवरिया में 112 ट्रेनर्स देंगे ट्रेनिंग; आईटीआई में 3 दिन का प्रशिक्षण


देवरिया में जनगणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को दिन में 12 बजे आईटीआई परिसर में शुरू हुआ। जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी ने उद्घाटन किया। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों से जनगणना प्रक्रिया व निर्देशों को गंभीरता से समझने को कहा। डीएम ने बताया कि जनगणना सामाजिक-आर्थिक विकास की योजनाओं का आधार है। जनगणना प्रभारी श्रीश मिश्रा ने बताया कि 112 फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा। ये ट्रेनर्स तहसील स्तर पर 6 हजार प्रगणकों और 800 सुपरवाइजरों को ट्रेनिंग देंगे। पहले दो बैच की ट्रेनिंग 8, 9, 10 अक्टूबर को होगी, जबकि तीसरा बैच 13, 14, 15 अक्टूबर को प्रशिक्षित होगा। प्रगणक घर-घर आंकड़े जुटाएंगे और सुपरवाइजर उनके काम की निगरानी करेंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गोविंद कुमार मिश्रा ने किया। अपर जिलाधिकारी प्रेम नारायण सिंह, गजेंद्र प्रताप सिंह, आदित्य कुशवाहा, रमेश यादव, रमेश तिवारी, शिशिर राय, अरविंद कश्यप, कन्हैया और सर्वेश यादव सहित अन्य फील्ड ट्रेनर्स मौजूद थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *