शामली में तेल टैंकर में वेल्डिंग के दौरान विस्फोट:दो कर्मचारी घायल, एक मेरठ रेफर; पुलिस को देर से मिली सूचना, एसडीएम ने मांगे दस्तावेज


शामली-मुजफ्फरनगर रोड स्थित गुलशन केमिकल इंडस्ट्रीज फैक्टरी में गुरुवार सुबह छोटे तेल टैंकर पर वेल्डिंग के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। हादसे में फैक्टरी के दो कर्मचारी घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर उसे एंबुलेंस से मेरठ रेफर किया गया, जबकि दूसरे घायल का स्थानीय निजी क्लीनिक में उपचार कराया गया। फैक्टरी मालिक मातेश जैन के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे फैक्टरी परिसर में छोटे तेल टैंकर पर वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक टैंकर में विस्फोट हो गया। हादसे में छुटमलपुर निवासी साजिद मिर्जा और कांधला निवासी संदीप शर्मा घायल हुए। संदीप को पास के निजी क्लीनिक में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जबकि साजिद की हालत गंभीर होने पर उसे एंबुलेंस से मेरठ रेफर कर दिया गया। फैक्टरी मालिक ने हादसे को बड़ा न बताते हुए दोनों घायलों के उपचार की जानकारी दी। हालांकि, फैक्टरी परिसर में हादसा होने के बावजूद पुलिस को सूचना देर से मिलने को लेकर सवाल खड़े हो गए। दोपहर करीब 12 बजे तक पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने की बात सामने आई। हादसे की सूचना पुलिस को किस स्तर पर और कितनी देर बाद दी गई, इसे लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर जांची स्थिति हादसे की सूचना मिलने पर सदर एसडीएम सचिन राजपूत फैक्टरी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने फैक्टरी प्रबंधन से हादसे की जानकारी लेने के साथ दोनों घायलों के संबंध में जानकारी जुटाई। एसडीएम ने फैक्टरी के लाइसेंस और अन्य आवश्यक दस्तावेज भी मांगे हैं। उन्होंने फैक्टरी में सुरक्षा मानकों, वेल्डिंग के दौरान बरती गई सावधानियों और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी ली। एसडीएम ने घायलों के परिजनों से मिलने और उनका हाल जानने की बात भी कही। टैंकर में वेल्डिंग के दौरान विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ और फैक्टरी में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं, इसकी जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। टैंकर में वेल्डिंग के दौरान विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ और फैक्टरी में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं, इसकी जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *