AC-TV, फ्रिज जैसे अप्लायंसेज 1 अक्टूबर से 8% तक महंगे:इस साल 3 बार में 23% दाम बढ़े; एल्युमीनियम, कॉपर, क्रूड ऑयल महंगा होने का असर


त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रॉनिक्स और कंज्यूमर अप्लायंसेज खरीदने का प्लान बना रहे ग्राहकों की जेब पर बोझ बढ़ने वाला है। 1 अक्टूबर से कंपनियां AC, LED TV, वॉशिंग मशीन और फ्रिज जैसे प्रोडक्ट्स की कीमतों में 8% तक की बढ़ोतरी करने जा रही हैं। इंटरनेशनल मार्केट में कॉपर, स्टील, एल्युमीनियम और क्रूड ऑयल से जुड़े कच्चे माल की कीमतों में आई तेजी और करेंसी में उतार-चढ़ाव के कारण कंपनियों ने यह फैसला लिया है। साल 2026 में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री की तरफ से यह कीमतों में तीसरी बढ़ोतरी होगी। AC 5-8% तक महंगे होंगे; टीवी-वॉशिंग मशीन के दाम 3-4% बढ़ेंगे जानिए किस कंपनी के प्रमुख ने क्या कहा? 1 अक्टूबर से AC के दाम 5% बढ़ा रहे: हायर इंडिया हायर इंडिया के प्रेसिडेंट एनएस सतीश ने कहा कि कॉपर के दाम बीते एक साल में 8,000-9,000 डॉलर से बढ़कर 14,500 डॉलर प्रति मीट्रिक टन तक पहुंच गए हैं। एक AC में 3 से 4 किलो कॉपर लगता है। हम 1 अक्टूबर से AC के दाम 5% बढ़ा रहे हैं। अक्टूबर से जनवरी के बीच अलग-अलग फेज में कुल 15% की बढ़ोतरी का अनुमान है। त्योहारों में सेल्स पर कीमत बढ़ने का असर सीमित कंपनियों का मानना है कि त्योहारों में सेल्स पर कीमत बढ़ने का असर सीमित ही रहेगा। इसकी वजह यह है कि ज्यादातर डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स ने अगस्त और सितंबर की प्री-बाइंग स्कीम्स के तहत पुराना स्टॉक पहले ही खरीद लिया है। सप्लाई पाइपलाइन में 1 से 1.5 महीने का पुराना स्टॉक मौजूद है, जिसका फायदा उठाकर ग्राहक दिवाली तक पुरानी कीमतों पर ही इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीद सकेंगे। नई कीमतें दिवाली के बाद पूरी तरह लागू होंगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *