![]()
बाराबंकी में एक युवती ने युवक पर पीछा करने, छेड़छाड़ और जबरन संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। विरोध पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद युवती ने बाराबंकी कोतवाली में FIR दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि आरोपी लगातार उसका पीछा कर रहा था। इससे वह इतनी डर गई कि अब नौकरी छोड़ने की नौबत आ गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। लखनऊ की युवती कलेक्ट्रेट स्थित महिला शक्ति केंद्र में काम करती है। 24 सितंबर को ड्यूटी के बाद ऑटो से घर जाते समय हरदोई के अंकित उर्फ प्रशांत ने उसका पीछा किया। आरोपी ने रास्ते में उसे रोककर जबरन संबंध बनाने का दबाव डाला। विरोध करने पर उसे गंभीर नतीजे भुगतने और हत्या करने की धमकी दी गई। अगले दिन आरोपी उसके दफ्तर तक भी पहुंच गया। पीड़िता मानसिक रूप से परेशान और डरी हुई है। उसे अपनी सुरक्षा को लेकर डर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
Source link
बाराबंकी में युवती का पीछा कर हत्या की धमकी:जबरन संबंध बनाने का दबाव, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी