कुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

अमेरिका के सबसे एडवांस्ड स्टील्थ फाइटर जेट F-35 के कुछ पार्ट्स चीन के पास पहुंच गए हैं। इनमें कॉकपिट की कैनोपी और हथियार रखने वाले हिस्से का दरवाजा शामिल है। ये पार्ट्स ऑस्ट्रेलिया से अमेरिका भेजे जा रहे थे, लेकिन रास्ते में इनकी खेप हांगकांग पहुंच गई। पेंटागन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
F-35 जॉइंट प्रोग्राम ऑफिस ने कहा कि वह अमेरिकी रक्षा विभाग के साथ इस मामले की जांच कर रहा है। अधिकारियों की कोशिश इन पार्ट्स को वापस हासिल करने और भविष्य में ऐसी घटना रोकने की है।
हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने कहा है कि हांगकांग पहुंचे पार्ट्स संवेदनशील उपकरण नहीं हैं।
खबर अपडेट हो रही है…
