बोलेरो ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, दो गंभीर घायल:शिकारपुर-पहासू मार्ग पर हादसा; गाड़ी में फंसे घायलों को ग्रामीणों ने निकाला


बुलंदशहर के शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात 8 बजे तेज रफ्तार बोलेरो ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में बड़े अस्पताल रेफर कर दिया। मामला शिकारपुर-पहासू मार्ग पर नवादा गांव के पास का है। टक्कर के बाद मौके पर जुटे ग्रामीण हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के साथ बचाव कार्य में भी मदद की। सूचना मिलते ही शिकारपुर कोतवाली प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बोलेरो में फंसे घायलों को बाहर निकाला पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बोलेरो में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बड़े अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि हादसा शिकारपुर-पहासू मार्ग पर नवादा गांव के पास हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने हादसे में शामिल दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद पुलिस ने रास्ते को दोबारा चालू करा दिया। मामले की जांच की जा रही है। शिकायत और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *