![]()
गौ रक्षा दल ट्रस्ट के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 6 लाख 49 हजार रुपये निकाल लिए। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश कुमार ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत देकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में आईटी एक्ट की धारा 66डी और बीएनएस की धारा 318(4) के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उमेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी संस्था का बैंक खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की खैर शाखा में है। इसी खाते से अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर कुल 6.49 लाख रुपये की रकम निकाल ली। खाते से रकम निकलने की जानकारी होने पर उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस से शिकायत की।
पुलिस के मुताबिक मामले में FIR संख्या 0139 22 सितंबर को शाम 6:28 बजे दर्ज की गई। FIR में आरोपी के तौर पर फिलहाल किसी व्यक्ति का नाम नहीं है। पुलिस बैंक खाते से हुए लेनदेन और रकम ट्रांसफर होने से जुड़े विवरण की जांच कर रही है।
मामले की विवेचना निरीक्षक चरण सिंह को सौंपी गई है। साइबर क्राइम पुलिस अब बैंकिंग ट्रांजेक्शन और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
Source link
गौ रक्षा दल के खाते से 6.49 लाख रुपये उड़ाए:अलीगढ़ में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साइबर थाने में कराई FIR