UP Top News Today | Yogi Adityanath 15 Big Headlines Live Updates

.

आज की सबसे बड़ी खबर आजमगढ़ में 4 हत्या करने वाले आरोपी के एनकाउंटर को लेकर है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर मायावती की बैठक से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा…

पहले टॉप 5 खबरें…

1. आजमगढ़ में पत्नी-बेटे, दो पुजारियों को मारने वाले का एनकाउंटर, घर में पूजा कराने से नाराज था

आजमगढ़ में पत्नी, बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला आरोपी एनकाउंटर में मारा गया। पकड़े जाने के डर से उसने अपने 3 बच्चों को कमरे में बंधक बना लिया। 7 घंटे बाद उसने बेटे पर गोली चला दी। इसके बाद ATS, SOG ने हत्यारे अरविंद सिंह (42) को मार गिराया। घटना मंगलवार देर रात जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर अहिरौला क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें…

2. मायावती ने भतीजे ईशान को आकाश की जगह नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया, चुनाव से पहले एक्शन में बसपा सुप्रीमो

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को छोटे भतीजे ईशान आनंद को पार्टी का नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाने का ऐलान किया। ये पद पहले आकाश के पास था राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग में मायावती कहा- ईशान राजाराम और रामजी गौतम की देखरेख में आगे बढ़ेंगे। वह जरूरत पड़ने पर अपने पिता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार का भी मार्गदर्शन लेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

3. योगी ने यूपी में सरकारी ‘भारत टैक्सी’ लॉन्च की, डिप्टी CM बोले- नौकरी के चक्कर में न पड़ो, कैब चलाओ

योगी ने बुधवार को लखनऊ में सरकारी कैब ‘भारत टैक्सी’ लॉन्च की। उन्होंने कहा- सहकारिता मंत्रालय के गठन के परिणाम अब देखने को मिल रहे हैं। जिन टैक्सी ड्राइवर के बारे में कोई सोचता नहीं था, अब वे रजिस्ट्रेशन के साथ जीरो कमीशन पर भारत टैक्सी का हिस्सा बनेंगे। ड्राइवर कार पर भारत टैक्सी लिखवाएगा तो उसे गर्व होगा कि यह पूरे भारत की टैक्सी है। पूरी खबर पढ़ें…

4. रामदेव बोले- पतंजलि का स्वर्ण भस्म वाला 1 लाख का घी लाएंगे; बृजभूषण ने घी को नकली बताया था

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि वो 1 लाख रुपए लीटर वाला घी मार्केट में लाएंगे। उन्होंने ये बयान पतंजलि घी कंट्रोवर्सी पर दिया। रामदेव ने कहा कि हम देश में लाखों लीटर घी भेज रहे हैं। इसके लिए 15 करोड़ से ज्यादा गायें हैं। हम दूध से 5 बाय प्रोडेक्ट बनाते हैं। मेरे और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण जी के बीच जो मतभेद थे वो भी अब दूर हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

5. भाजपा ने यूपी में 3 नए चुनाव सह-प्रभारी बनाए, विनोद तावड़े को रिपोर्ट करेंगे

भाजपा ने बुधवार को यूपी में चार नए चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त कर दिए। गुजरात के जगदीश ईश्वर भाई पटेल, मेधा कुलकर्णी, अनंत ओझा और डॉ प्रदीप वर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। चारों सह प्रभारी यूपी के चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े को रिपोर्ट करेंगे। यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने यह कदम उठाया है। पूरी खबर पढ़ें…

अब 8 अहम खबरें…

6. अखिलेश यादव के सामने महिला फूट-फूटकर रोई, बोली- नवंबर में बेटी की शादी, घर पर बुलडोजर चला दिया

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान अयोध्या से आई एक महिला ने रोते हुए बताया- मेरा घर सड़क चौड़ीकरण के दायरे में नहीं आ रहा था, फिर भी बुलडोजर चलाकर घर गिरा दिया। नवंबर में बेटी की शादी है। अखिलेश ने जवाब में कहा- सरकार विकास के नाम पर गरीबों-दुकानदारों को उजाड़ने का काम कर रही। पूरी खबर पढ़ें…

7. वाराणसी में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश, सीतापुर में गणेश पंडाल पर दीवार गिरी, महिला की मौत

यूपी में बुधवार को गोरखपुर, कानपुर, उन्नाव, फतेहपुर और जालौन समेत 10 शहरों में रुक-रुककर बारिश हुई। वाराणसी में शाम 4.30 बजे मौसम बदल गया। आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई।लखनऊ में सुबह आसमान में बादल छाने की वजह से अंधेरे छा गया। सीतापुर में छत की रेलिंग गणेश पंडाल पर गिर गई। हादसे में एक महिला का मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…

8. जेल से थाने पहुंची दवा कारोबारी की बहू चेहरा छिपाती रही, कानपुर पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को रिमांड पर लिया

कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड के मामले में बुधवार को पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को रिमांड पर लिया है। दोपहर 12 बजे पुलिस हत्यारोपी बहू शालू को प्राइवेट कार जबकि, सुपारी किलर विशाल और राजकिशोर को जीप में बैठाकर पूछताछ के लिए कल्याणपुर थाने ले गई। इस दौरान ससुर की हत्यारोपी बहू दुपट्‌टे से चेहरा छिपाती दिखी। पूरी खबर पढ़ें…

9. महिला की अधजली लाश के बगल में बच्ची रोती मिली, बिजनौर में हत्या के बाद शव जलाया

बिजनौर में बुधवार सुबह 7 बजे खेत में महिला की अधजली लाश मिली। शव के बगल में डेढ़ साल की मासूम गमछे में लिपटी रो रही थी। पुलिस की जांच के मुताबिक, महिला की हत्या कहीं और की गई। इसके बाद शव को खेत में लाकर जलाया गया। सुबह टहलने निकले ग्रामीण ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी। पास जाकर देखा तो पुलिस को फोन करके सूचना दी। पूरी खबर पढ़ें…

10. 23 साल की लड़की की गला काटकर हत्या, कासगंज में ट्यूबवेल की छत पर लाश फेंकी

कासगंज में 23 साल की लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसके बाद लाश को ट्यूबवेल की छत पर फेंक दिया। लड़की की लाश बुधवार को बरामद की गई। लड़की मंगलवार रात करीब एक बजे से घर से लापता थी। ट्यूबवेल मालिक चिड़ियों को दाना डालने छत पर गया तो खून से लथपथ लड़की की लाश देखी, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पूरी खबर पढ़ें…

11. वाराणसी में पुलिस को धक्का देकर शव ले भागे परिजन, कुंड में डूबने से हुई थी मौत

वाराणसी के कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में बुधवार को शव के पोस्टमॉर्टम को लेकर परिजनों का पुलिस से विवाद हो गया। परिवार वाले शव ई-रिक्शे पर रखकर अस्पताल से भाग गए। थोड़ी देर में कोतवाली और सिगरा पुलिस ने घेराबंदी कर ई-रिक्शा को पकड़ लिया। मलदहिया के रहने वाले युवक की पिशाचमोचन कुंड में डूबने से मौत हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…

12. झांसी में गैंगरेप के बाद छात्रा ने जान दी, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी मिली थी

झांसी में गैंगरेप के बाद 19 साल की BA छात्रा ने सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक, 20 सितंबर को छात्रा बाड़े से उपले लेने गई थी। वहां पहले से मौजूद 6 युवक उसे पकड़ कर कमरे में ले गए। आरोप है कि युवकों ने छात्रा के साथ गैंगरेप किया। उसका अश्लील वीडियो-फोटो बना लिया। किसी को बताने पर लड़की का वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। पूरी खबर पढ़ें…

13. प्रयागराज में 19वें दिन TGT-PGT अभ्यर्थियों का अनशन खत्म, डीएम-पुलिस कमिश्नर ने जूस पिलाकर तुड़वाया

प्रयागराज में TGT-PGT की पुरानी नियमावली बहाल करने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे चार अभ्यर्थियों का बुधवार को अनशन खत्म हो गया। डीएम मनीष वर्मा और पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। पांच सितंबर से बैठे अभ्यर्थियों की मांग थी कि TGT-PGT भर्ती परीक्षा पुरानी नियमावली और पैटर्न के आधार पर कराई जाए। पूरी खबर पढ़ें…

खबर जो हटकर है…

14. मुरादाबाद में घी से भरा टैंकर पलटा, लूटने की होड़ मची, बाल्टी-डिब्बे भरकर ले गए लोग

मुरादाबाद में बुधवार दोपहर दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर वनस्पति घी (डालडा) से भरा टैंकर पलट गया। हादसे के बाद घी सड़क पर फैल गया। खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बॉल्टी-डिब्बे लेकर घी भरकर ले जाने लगे। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हुई घटना का वीडियो भी सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें…

कल क्या रहेगा खास…

15. अखिलेश यादव रायबरेली से पीडीए रथयात्रा शुरू करेंगे

24 सितबंर को सपा प्रमुख अखिलेश यादव राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली से पीडीए रथयात्रा की शुरुआत करेंगे।

कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.