गणेश-विसर्जन यात्रा में शिव तांडव करते कलाकार आग से झुलसा:हरदोई में मुंह से आग का गोला निकालने के दौरान चपेट में आया


हरदोई के सांडी कस्बे में रविवार को गणेश महोत्सव के समापन और अनंत चतुर्दशी के मौके पर निकली विसर्जन यात्रा के दौरान हादसा हो गया। शिव तांडव का मंचन कर रहे एक कलाकार मुंह से आग का गोला निकालने का करतब दिखाते समय गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद यात्रा में शामिल लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घायल कलाकार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (आदमपुर) पहुंचाया गया। डॉक्टर के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है। घटना के बाद विसर्जन यात्रा सामान्य रूप से निकाली गई। आग का करतब दिखाते समय हादसा जानकारी के अनुसार, रविवार को सांडी कस्बे में कई जगहों से गणेश विसर्जन यात्राएं अलग-अलग रास्तों से निकल रही थीं। राधे-राधे झांकी ग्रुप के कलाकार सनी (32), निवासी मुन्नी मियां चौराहा, हरदोई शहर, यात्रा के दौरान शिव तांडव की प्रस्तुति दे रहे थे। दोपहर बाद करीब 3:30 बजे तांडव के दौरान सनी मुंह से आग का गोला निकालने का करतब दिखा रहे थे। इसी दौरान आग अचानक बेकाबू हो गई और वह उसकी चपेट में आकर झुलस गए। सीएचसी में कराया गया भर्ती हादसा होते ही यात्रा में शामिल लोगों और आयोजकों में शोर मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल कलाकार को तत्काल सांडी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (आदमपुर) पहुंचाया। डॉक्टर ने बताया कि सनी की हालत स्थिर है। कलाकार के साथ हुए हादसे के बाद विसर्जन यात्रा में शामिल लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *