![]()
सोनभद्र में भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए काशी क्षेत्र के भाजपा नेता कौशलेंद्र पटेल को सोनभद्र का नया जिला प्रभारी बनाया है। उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में नई सक्रियता आने की उम्मीद जताई जा रही है। जिला प्रभारी के तौर पर उनके सामने जिले में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने और पार्टी की गतिविधियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब भाजपा संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दे रही है। मंडल और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी कौशलेंद्र पटेल को जिले के मंडल, बूथ और जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ मिलकर काम करना होगा। उनकी जिम्मेदारी पार्टी के कार्यक्रमों को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने, संगठन की बैठकों को सक्रिय करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने की होगी। संगठन के भीतर बेहतर समन्वय स्थापित करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। विद्यार्थी परिषद से शुरू किया राजनीतिक सफर कौशलेंद्र पटेल ने अपना राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा में प्रदेश कोषाध्यक्ष और भाजपा प्रदेश संगठन में मंत्री की जिम्मेदारी संभाली। वर्ष 2018 में वह फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी भी रहे थे। वाराणसी के महापौर और पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रह चुके कौशलेंद्र पटेल वर्ष 2006 से 2012 तक वाराणसी के महापौर रहे। वह राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य और भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं। संगठन और सार्वजनिक जीवन में अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालने का उनका अनुभव अब सोनभद्र में पार्टी संगठन के काम आएगा।
Source link
कौशलेंद्र पटेल बने सोनभद्र भाजपा के नए जिला प्रभारी:काशी क्षेत्र के नेता को मिली संगठन की जिम्मेदारी, बूथ स्तर पर संगठन के मजबूती पर फोकस