PM Modi on India G20 Paris COP21 Climate Commitment & Solar Power Growth

  • Hindi News
  • National
  • PM Modi On India G20 Paris COP21 Climate Commitment & Solar Power Growth

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम नरेंद्र मोदी ने इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन द फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) मोबाइल ऐप लॉन्च किया।

उन्होंने कहा, भारत G20 में इकलौता ऐसा देश है, जिसने पेरिस में कॉप-21 समिट में जो भी कमिटमेंट किए थे, उन्हें समय से पूरा करके दिखाया है। 12 साल पहले भारत की सोलर एनर्जी करीब 2 गीगावाट थी, आज यह 160 से ज्यादा गीगावाट हो चुकी है।

मोदी ने कहा- भारत दुनिया में पर्यावरण सुरक्षा के नए मापदंड स्थापित कर रहा, 5 बड़ी बात

  • हम दुनिया को साथ लेकर पर्यावरण सुरक्षा के नए मापदंड स्थापित कर रहे हैं। आज का भारत पर्यावरण सुरक्षा के अपने प्राचीन विचारों को आधुनिक विजन में पिरोते हुए आगे बढ़ रहा है।
  • अक्सर कार्बन उत्सर्जन की जिम्मेदारी विकासशील देशों पर अनुचित तरीके से डाल दी गई है। ऐतिहासिक वास्तविकता यह है कि आज भी भारत का प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन वैश्विक औसत के आधे से भी कम है।
  • विकसित देशों में प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन भारत की तुलना में छह गुना अधिक है। भारत ने वैश्विक मंचों पर इस तथ्य को लगातार मजबूती के साथ रखा है।
  • हमने अपनी परंपराओं और उनकी अंतर्निहित ताकत को दुनिया के सामने रखा है। इसी विचार को ध्यान में रखते हुए हमने पेरिस में आयोजित कॉप-21 शिखर सम्मेलन के दौरान कन्वीनिएंट एक्शन- कंटिन्यूटी फॉर चेंज किताब लॉन्च की थी।
  • हम दुनिया को साथ लेकर पर्यावरण संरक्षण के नए मापदंड स्थापित कर रहे हैं। चाहे वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड की अवधारणा हो या इंटरनेशनल सोलर अलायंस, सीडीआरआई, ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस, इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस और मिशन लाइफ (लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) जैसी पहल।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *