![]()
मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के पास शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के समीप बरसाती नाले में श्रद्धालुओं से भरी कार बह गई। हादसे में कार सवार 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालु मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन के लिए नलखेड़ा पहुंचे थे। बरसाती नाले को पार करते समय उनकी कार तेज बहाव की चपेट में आकर पानी में बह गई। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू शुरू किया गया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए… बरसाती नाले में बह गई कार बताया जा रहा है कि बारिश के बाद बरसाती नाले में पानी का बहाव तेज था। श्रद्धालुओं की कार नाले के पास पहुंची। तेज बहाव में संतुलन बिगड़ने के बाद बह गई। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कार सवार सभी 8 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। हालांकि, अभी तक मृतकों की आधिकारिक पहचान नहीं हो पाई है। प्रशासन की टीम शवों को बाहर निकालने और पहचान की प्रक्रिया में जुटी है। प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। नाले में बही कार और उसमें सवार लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत-बचाव कार्य संभाला। बताया जा रहा है कि कार सवार श्रद्धालु नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। मां बगलामुखी मंदिर आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में लखुंदर नदी के किनारे स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यहां देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। 24 घंटे में 3.7 इंच बारिश नलखेड़ा में पिछले 24 घंटे के दौरान 3.7 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। रात में बारिश का जोर ज्यादा रहा। बारिश के चलते मंदिर के सामने से गुजरने वाले बरसाती नाले में पानी का बहाव बढ़ गया था। पुलिया पार करने के बाद पहुंचते हैं मंदिर मां बगलामुखी मंदिर के सामने से ही बरसाती नाला गुजरता है। मुख्य सड़क से मंदिर की ओर जाने के लिए श्रद्धालुओं को नाले पर बनी पुलिया पार करनी पड़ती है। इसी रास्ते से आगे जाकर मंदिर पहुंचा जाता है। हादसा इसी क्षेत्र में हुआ। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
Source link
एमपी में उफनते नाले में कार बही, 8 की मौत:3 महिलाएं, 2 बच्चे शामिल, बगलामुखी मंदिर दर्शन करने गए थे; आगर-मालवा का मामला