लखीमपुर-खीरी में प्रसव के दौरान महिला की मौत:अप्रशिक्षित डॉक्टरों से कराया ऑपरेशन, छुट्टी मांगने पर वसूले 19 हजार; इलाज में लापरवाही का आरोप


लखीमपुर-खीरी के मैगलगंज कस्बे के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत की मौत हो गई। पीड़िता के पति का आरोप है कि अप्रशिक्षित डॉक्टरों ने उसकी पत्नी का बड़ा ऑपरेशन किया। हालत बिगड़ने पर सीतापुर से बड़े डॉक्टर आने की बात कहकर गुमराह करते रहे। परिजनों के अनुसार, बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की मांग पर अस्पताल प्रबंधन लगातार पैसे जमा करवाता रहा। गंभीर स्थिति होने पर 19 हजार रुपये वसूल कर और इलाज के मूल कागजात रखकर मरीज को रेफर किया गया। दूसरे अस्पताल से लौटते समय रास्ते में एंबुलेंस में ही महिला की जान चली गई। पति ने अस्पताल संचालक व डॉक्टरों पर घोर लापरवाही और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तस्वीरें देखिए – निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत मैगलगंज कस्बे के बरगांवा रोड स्थित वर्मा हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पति ने अस्पताल संचालक और चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना मैगलगंज के ग्राम अलियापुर निवासी सतीश ने बताया कि उनकी पत्नी पुष्पा देवी गर्भवती थीं। डिलीवरी के लिए उन्होंने तीन सितंबर को अपनी पत्नी को बरगांवा रोड स्थित डॉ. पंकज वर्मा के वर्मा हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। अप्रशिक्षित डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर की थी डिलीवरी सतीश का आरोप है कि रात में ही अप्रशिक्षित डॉक्टरों ने उनकी पत्नी का बड़ा ऑपरेशन कर बच्ची की डिलीवरी कराई। उन्हें लगातार यह कहकर गुमराह किया गया कि सीतापुर से बड़े डॉक्टर को बुलाया गया है, जबकि उनकी पत्नी की तबीयत लगातार खराब होती जा रही थी। सतीश अपनी पत्नी को छुट्टी कराकर लखनऊ ले जाना चाहते थे, लेकिन डॉ. पंकज वर्मा हर बार पैसे जमा कराकर छुट्टी टालते रहे। जब तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई, तो डॉ. पंकज वर्मा और अस्पताल संचालक हिमांशु ने मरीज को कहीं और ले जाने को कहा। उन्होंने छुट्टी के नाम पर 19 हजार रुपये भी जमा करा लिए। सतीश का आरोप है कि अस्पताल ने इलाज से जुड़े सभी कागज अपने पास रख लिए और सिर्फ जांच रिपोर्ट दी। साथ ही, सादे कागज पर अंगूठा लगवाकर और वीडियो बनाकर उन्हें वहां से भेज दिया गया। एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते समय मौत इसके बाद सतीश ने अपनी पत्नी को एक अन्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर होने के कारण अस्पताल ने उन्हें घर ले जाने को कहा। घर लाते समय रास्ते में ही एंबुलेंस में उनकी मौत हो गई। सतीश ने बताया कि उनकी पत्नी की मौत वर्मा हॉस्पिटल की मेडिकल लापरवाही के कारण हुई है। थाना प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि मिली शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम व जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *